फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, electric, nigam, complaint, Email, sms

अब ई-मेल और एसएमएस से भी बिजली की शिकायत

Fri, 30 May 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 30 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
panipat, electric, nigam, complaint, Email, sms
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को पहले से और भी ज्यादा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंप्यूटरीकृत उपभोक्ता शिकायत प्रणाली (सीजीआरएस) शुरू की है।
विज्ञापन


उपभोक्ता प्रणाली का प्रयोग कर ई-मेल और एसएमएस द्वारा बिजली सेवा से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब उपभोक्ता ई-मेल से बिजली निगम की ई-मेल पर किसी भी समय, कहीं से भी, किसी भी तरह की शिकायत कर सकते हैं। निगम ने उपभोक्ताओं के लिए यूएचबीवीसीजीआरएसएटदारेटजीमेल डाट कॉम मेल सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


समय पर होगा शिकायतों का निवारण
कंप्यूटरीकृत उपभोक्ता शिकायत प्रणाली पर ई-मेल या एसएमएस करने पर उपभोक्ताआें की शिकायत पर जल्दी काम होगा। शिकायतों के निवारण के लिए शिकायतकर्ता के संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम में कोताही नहीं बरती जाएगी। ई-मेल का लिंक निगम मुख्यालय से भी जोड़ा गया है। मुख्यालय में भी शिकायत दर्ज होगी। उपभोक्ताआें की परेशानी दूर करने के बाद संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को ई-मेल पर जवाब देना होगा कि परेशानी का समाधान हो गया है।

जल्दी समाधान नहीं होने पर गिरेगी गाज
संबंधित क्षेत्र के विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान करने मेें कोताही बरतने पर उन पर गाज भी गिर सकती है।
निगम के अधिकारी ई-मेल को खोलकर चेक कर सकते हैं। एक ही परेशानी से संबंधित बार-बार शिकायत मिली तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों को काम में देरी होने का स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। इन सब झंझटों से बचने के लिए अधिकारी भी समय पर काम निपटाने का प्रयास करेंगे।

आसान और मैत्री पूर्ण बनाया माध्यम
बिजली निगम ने ई-मेल सुविधा शुरू करके शिकायत के माध्यम से आसान व मैत्रीपूर्ण बनाने का प्रयास किया है। इस प्रणाली में बिजली कर्मचारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।


सुविधा केंद्रों पर कई बार नहीं मिलता था रिस्पांस
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं के लिए बिजली सुविधा केंद्र भी शुरू किए हुए हैं। यहां पर बैठे कर्मचारी कई बार उपभोक्ताओं द्वारा किए गए फोन पर सही रिस्पांस नहीं देते थे। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी का समाधान नहीं हो पाता था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed