फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, electric, contracter

बिजली निगम कार्यालय पर ठेकेदारों का कब्जा!

Fri, 16 May 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 16 May 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
panipat, electric, contracter
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पानीपत सर्कल कार्यालय पर आजकल ठेकेदारों का कब्जा है। यहां पर कार्यालयों में बिजली कर्मचारियों की बजाय कुछ ठेकेदार और दलाल ज्यादा चक्कर काटते नजर आएंगे।
विज्ञापन


ये ठेकेदार अपने निजी कार्य निपटाने के साथ-साथ विभाग के कई कार्यों में रुचि लेते देखे जा सकते हैं। दिनभर कार्यालय में ठेकेदाराें के रहने के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इससे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। अधिकारी इससे वाकिफ होने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठा रहे।

दो सौ मीटर दूर होने चाहिए ठेकेदाराें के कार्यालय
नियमानुसार ठेकेदारों के अपने निजी कार्यालय सरकारी कार्यालय से करीब दो सौ मीटर दूर होने चाहिए, जबकि पानीपत सर्कल कार्यालय मेेें ऐसा नहीं है।

यहां पर तो सरकारी कार्यालय को ही अपना कार्यालय मानकर कई ठेकेदार मौज कर रहे हैं। न तो किसी ठेकेदार को कार्यालय के किराए की चिंता सताती है और न ही अपने कार्यालय से सरकारी कार्यालय तक आने का झंझट।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कर्मचारियों के आसपास बैठकर ही निपटाते हैं अपने काम
ठेकेदाराें के हौसले यहीं कम नहीं होते। कार्यालय में दिनभर रहने वाले कई ठेकेदार यहीं पर ही सरकारी कर्मचारियों की बगल में बैठकर अपने काम निपटाते हैं।

यह गोरखधंधा सरेआम चल रहा है। ठेकेदार दिनभर कार्यालय में रहने के कारण सरकारी काम तो प्रभावित होता है ही साथ ही उपभोक्ताओं को भी दिनभर परेशानी होती है।

दलाली में जुटे हैं कई ठेकेदार
चर्चा है कि कई ठेकेदार दलाली मेें भी जुटे रहते हैं। ये ऐसे उपभोक्ताओं की तलाश में रहते हैं, जिन्हें नया कनेक्शन लगावाना है, अपना खराब मीटर बदलवाना है, खेतों मेेें ट्रांसफार्मर रखवाना है।


ऐसे उपभोक्ताओं के मिलने पर सेटिंग कर खूब चांदी कूट रहे हैं। निगम कार्यालय में यह कथित गोरखधंधा कई अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही चल रहा है। बिना अधिकारियों के शह परये ठेेकदार कार्यालय में दिनभर नहीं रह सकते।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed