फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dur jhe sansad

सीएम के साथ होते हुए भी दूर-दूर ही रहे चोपड़ा

Fri, 23 Dec 2016 12:14 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Fri, 23 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
panipat,  dur jhe sansad
f - फोटो : amar ujala
सीएम के सार्वजनिक कार्यक्रमों से अकसर दूरी बनाए रखने वाले सांसद अश्विनी चोपड़ा गांव हथवाला में खोजकीपुर-छपरौली यमुना पुल की आधारशिला कार्यक्रम में सीएम के साथ तो दिखे, लेकिन उखड़े-उखड़े से ही रहे। सांसद ने हवन में आहुति तक नहीं डाली जबकि यूपी के छपरौली सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मुख्यमंत्री के साथ आहुति डालते रहे। डीसी ने सांसद से आहुति डालने का आग्रह भी किया, लेकिन सांसद ने पैर में दर्द होने का हवाला देते हुए बैठ न पाने की मजबूरी बता दी।  
विज्ञापन

सांसद चोपड़ा सीएम के साथ पत्थर का अनावरण करने तक दिखे। इसके बाद वे पीछे हट गए। पूरे कार्यक्रम में सीएम आगे-आगे व सांसद अश्विनी चोपड़ा पीछे-पीछे रहे। सीएम हवन में आहुति डालने लगे तो चोपड़ा यजमान स्थल के पीछे खड़े रहे। वह वहीं पर खड़े-खड़े मुख्यमंत्री का चेहरा देखते रहे। सीएम ने भी इस दौरान एक बार भी सांसद को देखा तक नहीं।
विज्ञापन


चोपड़ा बोले-बहुत कह चुका, नहीं हुआ कुछ सुधार
सांसद अश्विनी चोपड़ा सीएम के काफिलेे के साथ वापस हेलीपैड पर भी पहुंचे। मीडिया ने चोपड़ा से पूरे मामले में सरकार से दूरी बनाए रखने पर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि हर बार उनको निशाना बनाना ठीक नहीं है। मैं प्रशासन की कमियों के बारे में बहुत कुछ कह चुका हूं लेकिन कुछ सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed