फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Doors of Electricity Department closed even after 12 pm for khula darbar

Panipat: 11 बजे शुरू होने वाले खुले दरबार में 12 बजे तक नहीं पहुंचे अधिकारी, बाहर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

Wed, 08 Feb 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 01:33 PM IST
सार

पौने 12 बजे पंचकूला से आए सीनियर अकाउंट आफिसर भी अपने समय से थोड़ा लेट पहुंचे। लेकिन जब वह कार्यालय के बाहर पहुंचे तो देखा कि अभी तक निगम का दरवाजा ही नहीं खुला है।

विज्ञापन
Panipat: Doors of Electricity Department closed even after 12 pm for khula darbar
पानीपत में खुले दरबार के लिए आए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के सेक्टर 6 स्थित बिजली निगम कार्यालय में बुधवार को खुला दरबार 11 बजे से शुरू होना था लेकिन 12 बजे तक बिजली निगम कार्यालय के दरवाजे ही नहीं खुले। सुबह साढे़ 10 बजे से ही हर बार की तरह उपभोक्ता अपनी फरियाद लेकर पहुंचने लगे। घंटों इंतजार करने के बाद वह पास के ग्राउंड में बैठ गए। वहीं 20 से ज्यादा उपभोक्ता 12 बजे तक इंतजार करने के बाद वापस चले गए। 
विज्ञापन


पौने 12 बजे पहुंचे पंचकूला से अधिकारी, 10 मिनट किया इंतजार 
पौने 12 बजे पंचकूला से आए सीनियर अकाउंट आफिसर भी अपने समय से थोड़ा लेट पहुंचे। लेकिन जब वह कार्यालय के बाहर पहुंचे तो देखा कि अभी तक निगम का दरवाजा ही नहीं खुला है। 10 मिनट इंतजार करने के बाद कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने अधिकारी के लिए दरवाजा खोला। इसके बाद पंचकूला से आए अधिकारी अकेले बैठे रहे कि कब पानीपत के एसडीओ, एक्सईएन और एसई आएंगे। लेकिन पौने घंटे तक कोई नहीं आया। दरबार में अधिकारियों की सभी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed