फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat District Junior Athletics Competition on the 14th

Panipat News: पानीपत जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 को

Sat, 10 Oct 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Panipat District Junior Athletics Competition on the 14th
पानीपत। पानीपत एथलेटिक्स संघ की ओर से 14 अक्तूबर को सिवाह गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पानीपत जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

पानीपत जिला एथलेटिक्स संघ सचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 के लिए चयन परीक्षा के रूप में आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में होगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ही पानीपत की टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। यह पूरा आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियमों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक और बालिका, ट्रायथलान में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद - कैंची कूद, ट्रायथलान बी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, पीछे की ओर गोला फेंक -1 किलोग्राम, ट्रायथलान सी में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, 600 मीटर दौड़ और किड्स जेवलिन थ्रो इवेंट आयोजित किए जाएंगे। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग बालक और बालिका, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद केवल कैंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक बालक चार किलोग्राम, बालिका तीन किलोग्राम, भाला फेंक बालक 600 ग्राम, बालिका 500 ग्राम और पंच-स्पर्धा आयोजित होगी। इसमें खिलाड़ियों के लिए 14 वर्ष से कम जन्म 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच होना अनिवार्य है। साथ ही 16 वर्ष से कम में जन्म 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच होना चाहिए। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed