फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat District Civil Hospital and Hali Park have become a den of drug addicts, injections are being given op

Haryana: पानीपत जिला नागरिक अस्पताल व हाली पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा, सरेआम लगाए जा रहे इंजेक्शन

Wed, 04 Dec 2024 04:39 PM IST
नवीन दलाल संदीप सिंह, पानीपत (हरियाणा)
संदीप सिंह, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

पुलिस के एक कर्मचारी ने बताया कि शहर की हर कॉलोनी में किसी न किसी प्रकार का नशा आराम से मिल जाता है। करियाना की दुकानों पर भी चरस व गांजा मिल जाता है। पुलिस की पहुंच कॉलोनियों में उन अड्डों तक नहीं है।

विज्ञापन
Panipat District Civil Hospital and Hali Park have become a den of drug addicts, injections are being given op
जिला नागरिक अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत टेक्सटाइल नगरी नशे की गिरफ्त में है। आए दिन यहां मादक पदार्थ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। एंटी नाकोटिक्स सेल के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रवासी बने हुए हैं। पानीपत में लगभग चार लाख प्रवासी रहते हैं। इनका काम के सिलसिले में अपने घर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश व राजस्थान आना जाना बना रहता है। एंटी नाकोटिक्स सेल के अनुसार प्रवासी दूसरे प्रदेशों से मादक पदार्थ लेकर आते हैं और यहां पर तस्करी करते हैं।

विज्ञापन


औद्योगिक सेक्टर ही पानीपत में नशे का सबसे बड़ा अड्डे बने हुए हैं। किराए के कमरों में चरस व गांजा बेचा जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल, ईएसआई अस्पताल का पार्क व हाली पार्क नशेड़ियों का सबसे बड़ा अड्डा है। जिला नागरिक अस्पताल व ईएसआई अस्पताल के पार्क में युवाओं की टोलियां सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाते हैं। पार्क में पड़ी सिरिंज की खेप इसकी गवाही दे रही हैं। पार्क में पूरा दिन नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन


हाली पार्क निर्माणाधीन है। यहां हर रोज सैकड़ों युवा पार्क के कोनों में बैठे रहते हैं। निर्माणाधीन पार्क के भवन में छुपकर बैठे रहते हैं। दिन में ही युवा सरेआम यहां शराब पीते हैं। स्मैक, गांजे व चरस का सेवन करने वाले युवक छुपकर नशा करते हैं। यहां नशे में धुत युवाओं को देखा जाना बिल्कुल आम बात है। सीआईए वन रोड पर ड्रेन पुल मादक पदार्थ तस्करों का अड्डा है। यहां पर मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ तस्कर आते हैं। ग्राहक यहां खड़े रहते हैं। यहां मादक पदार्थ तस्करों व नशेड़ियों का घूमना आम बात ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर कॉलोनी में मिल रहा नशा
पुलिस के एक कर्मचारी ने बताया कि शहर की हर कॉलोनी में किसी न किसी प्रकार का नशा आराम से मिल जाता है। करियाना की दुकानों पर भी चरस व गांजा मिल जाता है। पुलिस की पहुंच कॉलोनियों में उन अड्डों तक नहीं है। पुलिस की गश्त सिर्फ सड़कों व चौड़ी गलियों में ही है। कॉलोनियों के अंदर नशा पनप रहा है।

एक मोटरसाइकिल पर आए दो युवक, दे गए पुड़िया
दोपहर करीबन दो बजे सीआईए वन रोड पर ड्रेन के पुल के पास एक युवक किसी को कॉल करता रहा। एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। वह युवक से पूछने लगे कि कितना चाहिए। युवक ने उन युवकों को पांच सौ रुपये दिए। वह उसे युवक को दो पुड़िया दे गए।

हाली पार्क में नशे की दलदल में दिखी जवानी
हाली में पार्क में निर्माणाधीन भवन के नीचे तीन नौ जवान युवक दिखे। देखने में तीनों पढ़े लिखे नजर आ रहे थे। पहले तो तीनों आपस में बात करते रहे। फिर इन्होंने एक कार्ड पर सफेद रंग का पदार्थ रखकर सुंघाकर कुछ देर बाद यह अचेत से हो गए।


यह नशा के हॉट स्पॉट
विद्यानंद कॉलोनी, सेक्टर 29, सेक्टर 25, सीआईए वन रोड, कच्चा कैंप, बरसत रोड, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, चौटाला रोड शहर में नशे के हॉट स्पॉट हैं।

अधिकारी के अनुसार
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवासी लोग मादक पदार्थ तस्करी के धंधे में ज्यादा हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक मादक पदार्थ बिकने की शिकायतें मिलती है। समय समय पर यहां मादक पदार्थ तस्कर पकड़े भी जाते हैं। दुकानों पर पुड़ियां में भी मादक पदार्थ बेचते हुए पकड़े गए हैं। कुछ कॉलोनियां भी हॉट स्पॉट हैं। तस्करी की चेन तोड़ने के लिए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed