फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dharna jari hai

चौपाल छोड़ स्टेडियम में डटे जाट

Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
panipat,  dharna jari hai
cd - फोटो : amar ujala,panipat
आरक्षण की मांग को लेकर धरनारत जाट समाज के लोग वीरवार को उग्रा खेड़ी की चौपाल छोड़ सनौली-हरिद्वार रोड के पास स्टेडियम में पहुंच गए। प्रशासन ने तत्काल स्टेडियम से सुरक्षाकर्मियों को हटा 150 मीटर पीछे तैनात कर दिया। समिति के सदस्यों ने प्रशासन पर धरने को कमजोर बनाने का आरोप लगाया है। समिति ने स्टेडियम में धरने की परमिशन देने की प्रार्थना लिखित में उपायुक्त को दी है। प्रशासन ने सनौली-हरिद्वार रोड पर सुरक्षा के लिए महिला पुलिस के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों की भी संख्या बढ़ा दी है। स्टेडियम से चंद कदमों की दूरी पर डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन, थाना चांदनी बाग प्रभारी जसपाल ढिल्लो व इंस्पेक्टर संदीप कुमार तैनात रहे, जबकि एसडीएम विवेक चौधरी व तहसीलदार जिवेंद्र मलिक सड़क पार चौक पर धरने की रिपोर्ट लेते रहे। उधर, भापरा में धरने का एलान करने वाले जाट समाज ने भी संघर्ष समिति को स्टेडियम में पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


वीरवार को 12वें दिन सुबह उग्राखेड़ी की चौपाल में चल रहे धरने में जाट समाज के साथ-साथ अन्य बिरादरियों के सदस्य पहुंचने शुरू हो गए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई। इस पर संघर्ष समिति के सदस्यों ने करीब 11 बजे उग्रा खेड़ी की ग्राम पंचायत से बातचीत करनी शुरू कर दी और एक घंटे के बाद धरने को गांव के स्टेडियम में शिफ्ट करने का निर्णय ले लिया। दोपहर के 12 बजे बुजुर्गों के लिए खाना शुरू करवाया और 1.47 बजे स्टेडियम की तरफ रुख कर लिया। समिति के सदस्य हाथों में संघर्ष समिति का बैनर पकड़कर नारेबाजी करते हुए स्टेडियम में 2.05 बजे पहुंचे। इस बीच जाट समाज ने आरक्षण सहित मांगों को पूरा करने के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने कहा स्टेडियम की इजाजत लेने के लिए उग्रा खेड़ी पंचायत का प्रस्ताव व समिति का लिखित प्रार्थना पत्र उपायुक्त को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि धरनास्थल की जिम्मेदारी हमारी है, परंतु बाहर कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में मौजूद लोगों के मनोरंजन के लिए गांव आदियाना की सतीश एंड पार्टी का प्रबंध किया गया। 58 साल के रामथल ने ऐसी रागिनी सुनाई कि जाट समाज के लोग झूमने लगे। गांव बुआना लाखू की तरफ से 51 हजार रुपये तो डिकाड़ला ने 30 हजार पांच सौ रुपये और सुभाष कुहाड़ ने 51 सौ रुपये चंदे के रूप में कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र डाहर को दिए। इस तरह से चंदे  की रकम ढाई लाख के करीब पहुंच गई। वहीं धरने को इनेलो नेता अशोक शेरवाल, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र कादियान, इनेलो नेता शुगनचंद रोड, सूबेदार प्रताप  सिंह, कुलदीप राठी ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, जयकरण, रणधीर नैन, समिति के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मलिक, मांगेराम, डॉ. परमाल सिंह, कृष्णलाल, चतर सिंह, सुनील, सतीश, कंवरपाल, रमेश, राजबीर, बलबीर, लखपत, गुलाब, सूरजा, रामकुंवार, जयभगवान, सुरेश आर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भूख हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
जाट समाज के समर्थन में आए दिलावर मराठा ने धरने को संबोधित करते भूख हड़ताल तक की पेशकश की परंतु संघर्ष समिति के सदस्यों ने अगले आदेश तक दिलावर को भूख हड़ताल के लिए मना कर दिया। समिति के प्रताप दहिया ने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो भूख हड़ताल के साथ-साथ आमरण अनशन भी शुरू कर दिया जाएगा।

आर्य समाज मंडलीय करेगी हवन
जाट संघर्ष समिति के सदस्यों शुक्रवार को 10 बजे हवन कराएंगे। प्रताप सिंह दहिया ने बताया आर्य समाज की मंडली सुबह नौ बजे स्टेडियम में पहुंच जाएगी और पूरे 10 बजे हवन शुरू कर दिया जाएगा। हवन का उद्देश्य सरकार के लोगों की शुद्धि व धरने को सफल बनाना है।


भड़काऊ बयानबाजी से बाज आएं
जाट संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह देशवाल ने कहा कि यशपाल मलिक जाट समाज की मांगों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ लोग जाट समाज को भड़काने के लिए भड़काऊ भाषणबाजी कर रहे है तथा उन्हें बाज आ जाना चाहिए, नहीं तो जाट भड़क गया तो संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा। समिति के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि माइक की इजाजत भी प्रशासन से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed