फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat defeated Rewari 3-0 in the Pre Subroto Football Cup competition

Panipat News: प्री सुब्रतो फुटबाल कप प्रतियोगिता में पानीपत ने रेवाड़ी को 3-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Panipat defeated Rewari 3-0 in the Pre Subroto Football Cup competition
पानीपत। सिवाह गांव के राजकीय विद्यालय में बुधवार को 64वीं राज्य स्तरीय प्री सुब्रतो फुटबाल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सहरावत ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल और अनुशासन के बारे में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जिलों की टीमें भाग ले रहीं हैं। लड़कों के वर्ग में पानीपत ने रेवाड़ी को 3-0, कुरुक्षेत्र ने गुरुग्राम को 3-0 और कैथल ने जींद को 1-0 से हरा दिया। वहीं भिवानी से झज्जर को 2-0 और फरीदाबाद ने फतेहाबाद को 3-2 से हरा दिया। वहीं हिसार ने सिरसा को 2-0 , कुरुक्षेत्र ने रोहतक को 1-0 और सोनीपत ने कैथल को 5-4 से हराया है। लड़कियों के वर्ग में चरखी दादरी ने जींद को 3-1, कुरुक्षेत्र ने करनाल को 3-0 से हरा कर मैच जीत लिया। फरीदाबाद ने कैथल को 3-0 से हराया और हिसार ने फतेहाबाद को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक विकास भी जरूरी है। इसलिए युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। युवा खेलों को जीवन में शामिल कर नशे की लत से दूर रहकर हर लक्ष्य को हासिल कर सकता है। फुटबाल कप प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। ये प्रतियोगिता अंडर-17 लड़के और लड़कियों के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का समापन वीरवार शाम को किया जाएगा। इस मौके पर एईओ रविंद्र आंतिल, एईईओ कर्ण सिंह पुनिया, राकेश, बलराज कादियान, तिलक राज, हरपाल मलिक, नरेंद्र मलिक, एईओ महेंद्रगढ़ कृष्ण सांगवान व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed