फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Dead bodies of three middle-aged men including a woman found

Panipat: एक महिला समेत तीन अधेड़ों के मिले शव, गर्मी से मौत की आशंका

Mon, 17 Jun 2024 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 09:53 PM IST
सार

आर्य कॉलेज के पास अर्ध नग्न व ट्रेन और रेलवे स्टेशन के बाहर दो अधेड़ के शव मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे। 

विज्ञापन
Panipat: Dead bodies of three middle-aged men including a woman found
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला समेत तीन अधेड़ों की मौत हो गई। एक महिला का शव ट्रेन और व्यक्ति का रेलवे स्टेशन के बाहर मिला है। जबकि एक आर्य कॉलेज के बाहर जीटी रोड पर मृत मिला है। अधेड़ की उल्टी,लगने के बाद मौत हुई। उसके चेहरे और चमड़ी पर भी छाले पड़े हुए थे।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया में इनकी मौत गर्मी से होने की आशंका जताई है। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम में इनकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इनमें से किसी की भी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


आर्य पीजी कॉलेज के पास सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा था। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर उल्टी पड़ी मिली। इसके अलावा उसकी चमड़ी पर कई जगह छाले पड़े हुए थे। दूसरा शव रेलवे स्टेशन के पास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पास पानी की एक बोतल रखी मिली है। जीआरपी को एक महिला का शव 04422 नंबर गाड़ी में बरामद किया है। उसकी उम्र करीब 72 वर्ष बताई गई है। प्रथम दृष्टया में कुदरती मौत नजर आ रही है। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।


जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि अज्ञात शवों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इनकी मौत गर्मी से हाेने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इनकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। लोगों से अपील है कि वह गर्मी से बचें। दिन में घर से बाहर निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पीएं। बाहर निकलते हुए सिर को कपड़े से ढकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed