फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news,fallow up,police

रंगदारी मांगने वाला कमांडो दो साथियों के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news,fallow up,police
पानीपत। चुलकाना रोड स्थित शराब फैक्टरी हरियाणा ऑर्गेनिक्स के वाइस प्रेजिडेंट को धमकी देकर एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांगने का आरोपी गांव चुलकाना निवासी रवि उर्फ कमांडो को उसके दो साथियों के साथ सीआईए-3 ने धरदबोचा। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से दबिश दे रहीं थी, शनिवार की रात समालखा रेलवे स्टेशन के पास उसे दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीआईए-3 ने रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

चुलकाना निवासी रवि उर्फ कमांडो निवासी चुलकाना के साथ नंगला पार निवासी राजन उर्फ मंत्री और मूल रूप से चमराडा एवं हाल में दुर्गा कालोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की को पकड़ा है। सीआईए-3 प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया शनिवार 26 जून को समालखा चुलकाना रोड स्थित शराब फैक्टरी हरियाणा आर्गेनिक्स के वाइस प्रेजिडेंट अक्षय रहलन ने थाना समालखा में शिकायत दी थी कि 5 मई को वह शराब फैक्टरी स्थित अपने कार्यालय मे बैठा हुआ था। तभी रवि उर्फ कमांडो अपने चार-पांच साथियों के साथ कार में सवार होकर फैक्टरी मे आया और साथियों सहित कार्यालय मे घुसकर एक लाख प्रति महीने रंगदारी मांगने लगा।
विज्ञापन

रवि ने उसके मुंह में पिस्तौल भी डाल दी और गोली मारने की धमकी दी। रवि ने उसे कहा कि वह हर माह की पहली तारीख को उसे पैसों के लिए कॉल करेगा। इसी वक्त वह उसकी टेबल की दराज में रखे एक लाख रुपये उठाकर ले गया। एक जून को रवि कमांडो ने उसे अलग-अलग फोन नंबर से कॉल की और मांगे और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी की। एसपी शशांक कुमार सावन ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। दबिश देकर रवि को उसके दो साथियों के साथ पकड़ा गया। रवि कमांडो पर पहले भी हत्या एवं हत्या के प्रयास के चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed