फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news,fallow up

हत्या के आरोप में एएसआई समेत तीन गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news,fallow up
पानीपत। पुलिस की हिरासत में मंगलवार की शाम 55 वर्षीय अयूब की मौत के मामले में आरोपी एएसआई धर्मवीर के साथ मतलौडा निवासी युवती के मामा और चाचा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अयूब के परिवार से 40 हजार रुपये लेने के मामले में एएसआई पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम लगाते हुए उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसपी पानीपत ने तीन सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव उठाने की मांग पुलिस प्रशासन के सामने रखी। बुधवार को पीड़ित परिवार की ओर से इरफान अली, इस्लाम अली, आवेद अंसारी, नरेंद्र, मुनीश अंसारी, सोनू और शहजाद एसपी से मिले और निष्पक्ष जांच के साथ ही अयूब के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की। परिजनों ने कहा कि एएसआई के साथ चार अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह किला थाना पुलिस से मामले की जांच नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

इस पर एसपी शशांक कुमार सावन ने मामले में एसआईटी का गठन किया। एएसपी पूजा वशिष्ट के नेतृत्व में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल अहलावत और एसआई हरिप्रकाश को शामिल किया है। एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यहां से परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। जेएमआईसी देवेंद्र कुमार की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम विवेक चौधरी और तहसीलदार कुलदीप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत था एएसआई, मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा
परिजनों ने एएसआई धर्मबीर सिंह पर नशे में धुत होकर अयूब के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने एएसआई को गिरफ्तार किया और उसे सामान्य अस्पताल लेकर गए। वहां पर एएसआई पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने लगा। करीब 100 मीटर दूरी पर पुलिसकर्मियों ने एएसआई को पकड़ लिया। इसके बाद हुए मेडिकल में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई।
एएसआई धर्मबीर के साथ युवती के मामा और चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, बुधवार को न्यायालय में पेश कर एएसआई धर्मबीर को दो दिन के रिमांड पर लिया है। अयूब के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले में 302, 34 के साथ साथ रिश्वत लेने की धारा को भी शामिल किया गया है। एएसपी पूजा वशिष्ट के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो मामले की जांच करेगी।

- शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
तीन दिन बाद होनी थी इरशाद के साथ भागी युवती की शादी
परिजनों ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती का रिश्ता पक्का हो गया था। गत 28 मई को उसकी शादी थी और 25 मई को वह ब्यूटी पार्लर गई थी। परिजन भी साथ थे, लेकिन युवती ने परिजनों को कहा कि जब फेशियल हो जाएगा तो वह कॉल करके बुला लेगी। परिजन घर चले गए तो उसने कॉल कर इरशाद को बुला लिया। पार्लर संचालिका से पर्स भूल जाने का बहाना बनाकर चली गई। दिलशाद का आरोप है कि युवती के परिजनों ने कॉल कर धमकी दी थी, जिसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed