{"_id":"995f15c4315862b289e15dc87e8038ab","slug":"panipat-crime-firing-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"समालखा में कहासुनी के बाद गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा में कहासुनी के बाद गोली मारी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 22 May 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा के गांव हलदाना में वीरवार देर रात अपने चाचा की दुकान पर बैठे दिनेश कुमार को गांव के ही एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली दिनेश कुमार के पैर में लगी है।
गोली चलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागे और जानकारी जुटाई। इसी बीच परिजनों ने घायल दिनेश कुमार को समालखा के पीएचसी में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात दिनेश कुमार गांव में चाचा के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी बीच आए गांव के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद आरोपी अपने घर चला गया। थोड़ी देर बाद घर से हाथ में देसी कट्टा लेकर दोबारा दुकान पर आ धमका। दिनेश कुमार कुछ समझ पाता कि उसने कट्टा तान दिया।
दिनेश कुमार भागने लगा तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली दिनेश के पैर में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उधर, एएसआई रणधीर सिंह का कहना है कि पुलिस घायल का बयान लेने के लिए पीजीआई खानपुर गई हुई है।