{"_id":"69b265980b66e168f60fa4cf","slug":"panipat-cm-arrives-a-day-before-rss-meeting-meets-sarsanghchalak-dr-mohan-bhagwat-and-discusses-several-topics-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: आरएसएस की बैठक से एक दिन पहले पहुंचे सीएम, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलकर कई विषयों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: आरएसएस की बैठक से एक दिन पहले पहुंचे सीएम, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलकर कई विषयों पर की चर्चा
Thu, 12 Mar 2026 12:34 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ भेंट करने के उपरांत दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे 11 बजे माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे हैं। उनके दो बजे वापस जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम और सरसंघचालक के साथ बैठक चल रही हैं।
विज्ञापन
पानीपत पहुंचे सीएम नायब सैनी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक से एक दिन पहले सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि पहुंचे। उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भेंट। उन्होंने प्रदेश में राजनीति व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उनकी सरसंघचालक के साथ दो बजे तक बैठक चलेंगी।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को हेलीकॉप्टर से पाइट कॉलेज पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वे यहां से सीधे माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे। यहां संघ की 13 से 15 मार्च को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी। इसकी तैयारियों काे पूरा कर लिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भेंट की।
विज्ञापन
माधव सृष्टि में तीन दिवसीय वार्षिक बैठक 1487 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष (2025) के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद आगामी वर्ष की योजना बनाने के साथ नए प्रस्ताव लाए जाएंगे।
विज्ञापन
दो बजे तक चलेगी बैठक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ भेंट करने के उपरांत दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे 11 बजे माधव सृष्टि केंद्र पहुंचे हैं। उनके दो बजे वापस जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम और सरसंघचालक के साथ बैठक चल रही हैं। सीएम ने इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बैठक के दौरान व्यवस्थाओं पर बारीकी से चर्चा की। इस मौके पर मेयर कोमल सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।