फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat civic issue,Dusyant chautala,panipat news

दुष्यंत के सामने रोते मां-बेटे ने मांगा न्यााय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
panipat civic issue,Dusyant chautala,panipat news
पानीपत। लघु सचिवालय में शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें 12 शिकायतों को पटल पर रखा गया, जिसमें से डिप्टी सीएम ने दस का मौके पर ही समाधान किया। इसके अलावा अन्य कई शिकायतों को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

करवाएं लाई डिटेक्टर टेस्ट, खंगाली जाएगी कॉल डिटेल
पहली शिकायत दीपा निवासी सिवाह की लड़की के अपहरण से संबंधित रही। मां-बेटे ने रोते न्याय की गुहार लगाई। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उपमुख्यमंत्री ने इस केस की जांच आईजी करनाल ममता सिंह के माध्यम से किसी अन्य जिला की पुलिस से करवाने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता जिनका नाम ले रही हैं उनका लाई डिटेक्ट करवाया जाए। इसके बाद जरूरत पड़ी तो शिकायतकर्ता का भी लाई डिटेक्ट करवाया जाएगा। वहीं, एक शिकायत सरोज द्वारा गुमशुदगी की दर्ज करवाई गई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के लिए दिल्ली तक के सभी पुलिस स्टेशनों पर इसकी सूचना भिजवाई जाएगी। सांसद संजय भाटिया ने मोबाइल कॉल कर डिटेल भी खंगालने के लिए कहा।
विज्ञापन

3 जुलाई तक मिलेंगे कब्जे
रणधीर और फेरू राम वासी चुलकाना गांव द्वारा प्लाटों की निशानदेही कराकर कब्जा दिलवाने की शिकायत पर डीप्टी सीएम ने एसडीएम समालखा से सवाल किए। उन्हें बताया गया कि 30 जून तक उच्च न्यायालय का सामान्य स्टे है। उसके बाद कब्जा दिलवाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर पुलिस फोर्स उपलब्ध करवाई जाए और तीन जुलाई तक कब्जे दिलवाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजायज कब्जों की करवाई निशानदेही
जलालपुर-1 गांव से संबंधित शिकायत पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिकायत कर्ता रणजीत सिंह को बताया कि तालाब पर नाजायज कब्जे की निशानदेही हो चुकी है। सफाई का काम शुरू किया जा चुका है और लगभग 11 फीट का सीवरेज का कार्य जिस पर 12 लाख 31 हजार रुपये खर्च होंगे। इसका एस्टीमेट बनकर तैयार हो चुका है। उपायुक्त पानीपत इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करेंगे।
यूपीएससी ट्रेनिंग के लिए आर्थिक सहायता की मांग
राजेंद्र निवासी गांव खौतपुरा द्वारा की गई शिकायत उसने अपनी पुत्री को यूपीएससी ट्रेनिंग करवाने के लिए अनुरोध किया था। सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को दोबारा शुरू करने के लिए वे चंडीगढ़ स्तर पर बैठक बुलाएंगे और उसमें राजेंद्र निवासी गांव खोतपुरा को भी आमंत्रित किया जाएगा और इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
इनका भी हुआ निपटारा-
एक शिकायत सिंचाई विभाग की जमीन पर नाजायज कब्जों से संबंधित राजेश नरवाल निवासी गांव जोशी की थी। इसका निवारण भी मौके पर निर्देश देकर किया गया। इसके अलावा एक शिकायत आरओ प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित राकेश पुत्र महेंद्र गांव खोतपुरा व चंदौली गांव के लोगों की रही। नतेंद्र कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव काबड़ी की राशन डिपो होल्डर से संबंधित शिकायत पर उपमुख्यमंत्री ने एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।
सुमन लता पत्नी नरेश कुमार गांव मांडी की श्रम विभाग की शिकायत पर शिकायतकर्ता के खाते में औजारों की स्कीम के तहत आठ हजार रुपये बैंक खाते में डाल दिए गए। एक अन्य शिकायत वेद प्रकाश गांव काबड़ी की बिजली बिल से संबंधित थी। हरियाण बिजली निगम के अधिकारियों ने उसका बिल ठीक कर दिया। रविंद्र गोयल द्वारा की गई पिछली बैठक की लंबित शिकायत पर डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि अगर मशीनरी खरीदने के परचेज ऑर्डर रविंद्र गोयल के नाम पर है तो जांच कर मशीनरी इन्हें वापिस दिलवाई जाए और आगे की जांच की जाएगी।

ये रहे मौजूद-
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, जजपा नेता फूलवती, देवेंद्र कादियान, जजपा जिलाध्यक्ष सुरेश काला, डीसी सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी वत्सल वशिष्ट, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा विजेंद्र हुडा, सीटीएम रविंद्र मलिक, एमडी शुगर मिल प्रदीप अहलावत, डीएसपी सतीश वत्स भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed