{"_id":"685756b8b8c7909143f50f9e645c6cdd","slug":"panipat-city-will-slum-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लम फ्री बनेगा पानीपत सिटी, बनेंगे अपने पक्के मकान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लम फ्री बनेगा पानीपत सिटी, बनेंगे अपने पक्के मकान
पानीपत।
Updated Mon, 19 May 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत सिटी स्लम फ्री सिटी बनेगा और यहां पर लोगों के अपने पक्के मकान होंगे। नगर निगम ने पायलट प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए कमर कस ली है। योजना की कागजी कार्रवाई पर लगातार काम चलता रहा तो अगले तीन-चार माह तक काम शुरू हो जाएगा।
इस योजना से कच्चे मकानों में रहकर गुजर-बसर करने वाले लोगों की अपना पक्का आशियाना बनने की उम्मीद जग गई है। औद्योगिक नगरी पानीपत में स्लम फ्री सिटी का पायलट प्रोजेक्ट 2013 में बनाया जाना था और इसकी पूरी रिपोर्ट 31 मार्च तक सौंपी जानी थी। इसमें राजीव आवास योजना के तहत पात्र लोगों को अपने मकान दिए जाने थे, लेकिन यह योजना अव्यवस्था की शिकार हो गई और किसी तरह का काम नहीं हो सका।
पिछले दिनों आयुक्त ने ली बैठक
नगर निगम की आयुक्त गौरी पाराशर जोशी ने पिछले दिनों निगम और दूसरे विभागों के अधिकारियों की बैठक ली जिसमें नगर निगम के संयुक्त आयुक्त व एमई समेत डीटीपी, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में राजीव आवास योजना के तहत पानीपत शहर को स्लम फ्री सिटी बनाने पर विचार किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। पानीपत में इस योजना की जिम्मेदारी नगर निगम के एमई एनके जिंदल को सौंपी गई। एनके जिंदल यमुनानगर में भी इस योजना पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
सामाजिक व आर्थिक सर्वे होगा
नगर निगम द्वारा राजीव आवास योजना के तहत शहर के लोगों का सामाजिक व आर्थिक सर्वे किया जाएगा जिसके आधार पर व्यक्ति को योजना में शामिल किया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार सर्वे का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और इसकी रिपोर्ट आयुक्त को सौंपी जाएगी।
रुकावट नहीं बनेंगी अवैध कॉलोनियां
राजीव आवास योजना के तहत पात्र लोग जहां हैं, वहीं पर उनको सुविधा मिलेगी। इसमें वैध और अवैध कॉलोनियों का कोई दायरा नहीं होगा। अब कॉलोनियों में भी उनको बराबर की सुविधा मिलेगी।
होगा अपना आशियाना
योजना के तहत पात्र को तीन लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी जिसके बाद व्यक्ति का अपना आशियाना होगा। इसमें व्यक्ति एक कमरा, एक रसोई, स्नानघर और शौचालय बना सकेगा।
अपना प्लाट होना जरूरी
राजीव आवास योजना के तहत लाभ पाने के लिए व्यक्ति का अपना प्लॉट होना जरूरी है। इसके लिए कम से कम 25 वर्ग गज जगह जरूरी चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति की उक्त जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री, पट्टा, कोर्ट की डिग्री समेत मलकीयत से संबंधित अन्य सबूत होने जरूरी हैं।
प्रदेश के छह और जिलों में है योजना
केंद्र सरकार द्वारा शहरों को स्लम फ्री बनाने के लिए राजीव आवास योजना बनाई थी। उस वक्त पानीपत के अलावा प्रदेश के छह जिलों को भी शामिल किया गया था जिनमें पानीपत के अलावा अंबाला, करनाल, रोहतक, सिरसा, यमुनानगर व हिसार हैं। अंबाला, सिरसा व हिसार में योजना के तहत काम शुरू हो गया है और यमुनानगर में प्रोजेक्ट को गत दिनों मंजूरी मिली है। इसके अलावा बाकी शहरों में काम नहीं हो सका था।
शहर को स्लम फ्री सिटी बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है और यह केंद्र की योजना है। आयुक्त ने इस योजना की जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट बनाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
एनके जिंदल, एमई, नगर निगम पानीपत