फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, cash, market, down

कैश की कमी से ठंडा पड़ा बाजार

Tue, 13 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Tue, 13 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
panipat, cash, market, down
पानीपत - फोटो : bureau
नोटबंदी के 32वें दिन भी कैश को लेकर मारामारी में बाजार फंस गए हैं। बाजारों की खरीदारी सर्दी के मौसम में और ठंडी हो गई है, आलम यह है कि आधे से भी कम ग्राहक रह गया है। कई बाजारों की दुकानों पर तो पूरा दिन में इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में शोरूम संचालकों व दुकानदारों द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन का लगाई गई पेटीएम व स्वैप मशीनों पर भी धूल जमने लगी है। कई बाजारों के दुकानदार को तो उधार तक देने को तैयार हैं, लेकिन ग्राहक कैश की मारामारी के चलते बाजार में नहीं पहुंच पा रहे। जिसके चलते व्यापारियों को परेशानी साफ दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

 
कुछ ने अपनाई स्वैप मशीन
बाजारों में स्थित कुछ बड़े शोमम और बड़ी दुकानों के संचालक स्वैप मशीन व पे-टीएम तक लगवाने लगे हैं और कई बैंकों से संपर्क साध रहे हैं। पे-टीएम व स्वैप मशीन में टैक्स भी ग्राहक द्वारा भरने पर लोग पीछे हट गए और वे खरीदारी करने बाजार में नहीं आ रहे। ऐसे में कई दुकानों में स्वैप व पे-टीएम मशीन भी धुल जमने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदी के चलते दुकानदार उधार देने तक को तैैयार
नोटबंदी के चलते लोगों के बाजार में न आने पर दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। दुकानदार ऐसे में लोगों को कैश न होने की स्थिति में उधार तक देने को तैयार हैं। पहले जहां दुकान में घुसते ही उधार को लेकर लिखे गए डायलॉग अब दिखाई नहीं दे रहे।

इंसार बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि बाजार में मंदी आ गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक एक ग्राहक दुकान पर आया है और शाम तक भी शायद एक ही आ पाएं। दुकानदार पहले उधार के बिलकुल खिलाफ थे, लेकिन समय ऐसा है कि

घर में रोटियों के भी लाले पड़े हुए है। जिस कारण अब ग्राहकों को उधार में सामान देने के लिए तैयार है। लेकिन जब हम उधार दे रहे है फिर भी बाजार में ग्राहक नहीं है। उधार वाला ग्राहक भी दुकान पर नहीं है।

चौड़ा बाजार के प्रधान सुरेश बवेजा का कहना है कि बाजार में काम ठप है। करीब 20 प्रतिशत दुकानदारी है। दुकानदारों ने स्वैप मशीन भी ले आए हैं। लेकिन उनका लेकर आने का कोई फायदा नहीं हुआ है। बाजार में ग्राहक बहुत मजबूरी में खरीदारी करने आ रहा है।

संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान दर्शनलाल वधवा का कहना है सरकार ने नोटबंदी का कदम तो अच्छा उठाया है, लेकिन प्लान के हिसाब से यह फेल रहा है। सर्दी का मौसम में बाजारों में अच्छी खासी बिक्री होती थी। लेकिन अबकी बार सारा काम ना के बराबर ही है।


इंसार बाजार देवी मंदिर रोड के प्रधान विजय कक्कड़ का कहना है कि सीजन के चलते प्रधानमंत्री का यह कदम व्यापार को जीरो की ओर ले जाएगा। अगर आगे भी ऐसा ही हाल रहा तो जिले का करीब 50 प्रतिशत बाजार को ताला लगाना पड़ सकता है।



मेन बाजार के प्रधान मुरली ने बताया कि दुकानदारों के रोटियां के लाले पड़ रहे हैं। अधिकतर खाली हाथ आते हैं और वैसे ही चले जाते हैं। लोगों का सारा दिन बैंक और एटीएम की लाइनों में बीत जाता है। इस कारण बाजार में लोगों का रुख नहीं के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed