फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, caiye dharna

मेयर सीएम की फोटो के साथ धरने पर बैठे

Thu, 09 Feb 2017 12:12 AM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Thu, 09 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
panipat,  caiye dharna
t - फोटो : amar ujala,panipat
शहर की सरकार के एक दिन में तीन रूप देखने को मिले। वार्ड-24 ने सरकार के बाहरी कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए बनाकर विकास कराने के फैसले पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए चार आरडब्ल्यूए बनाकर विकास में शामिल होने का फैसला लिया। निगम कमिश्नर ने भी इसकी सराहना की। पूर्व मेयर एवं वार्ड-11 पार्षद भूपेंद्र सिंह सेक्टर-11/12 की मुख्य सड़क के वर्क ऑर्डर की मांग को लेकर सीएम की फोटो लेकर निगम कार्यालय के नीचे धरने पर बैठ गये। अधिकारियों ने बाद में उनको वर्क ऑर्डर सौंपा। इसके बाद पूर्व मेयर ने अपना धरना वापस लिया। वहीं शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज की अध्यक्षता में सरकारी विश्राम गृह में भाजपा पार्षदों की बैठक में कई पार्षद निगम कमिश्नर से उलझ गए। जिलाध्यक्ष व कई पार्षदों ने मामला शांत किया।
विज्ञापन


मामला नंबर-एक
वार्ड-24 में आरडब्ल्यूए बनाकर बुधवार को कच्चा काबड़ी फाटक रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद दुष्यंत भट्ट ने किया। बैठक में वार्डवासियों को आरडब्ल्यूए के बारे में विस्तार से समझाया और विकास में सहयोगी बनने की बात कही। वार्डवासियों ने सबसे आगे आकर आरडब्ल्यूए बनाने का फैसला लिया और बैठक के दौरान ही वार्ड में चार आरडब्ल्यूए का गठन कर दिया। नगर निगम कमिश्नर ने वार्ड पार्षद दुष्यंत भट्ट व वार्डवासियों के भरोसे की सराहना की। वार्ड-24 पार्षद दुष्यंत भट्ट ने कहा पिछली सरकारों की गलतियों के कारण कॉलोनियां वैध नहीं हो पाई, लेकिन अब जब सरकार इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए संजीदा है और स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन कॉलोनियों के विकास को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर बोली अधिकारियों ने नहीं बताए कभी कॉलोनियों के रेट
नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा ने वार्डवासियों से कहा शहर की 79 कॉलोनियों को वैध करने का केस बनाकर निदेशालय भेजा गया है। सरकार इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए गंभीर है। सरकार की तरफ से वार्डों में आरडब्ल्यूए बनाकर बैंक खाता खोलने की बात कही गई है। सरकार का निर्णय पूरे प्रदेश पर एक समान लागू होगा। अकाउंट नहीं खोले जाएंगे तो विकास संभव नहीं है। अधिकारियों द्वारा कभी भी विकास के लिए प्रति वर्ग गज फीस निर्धारित होने की बात नहीं कही गई है। वे किसी की बातों में न आएं। कहा पार्षद दुष्यंत भट्ट की सोच सकारात्मक है और वे समस्या पैदा करने में विश्वास नहीं रखते। बल्कि समस्याओं का हल करने में विश्वास रखते हैं। नगर निगम के बाकी पार्षदों को भी इसको लेकर आगे आना चाहिए। लोग सरकार को समझें और अपने सकारात्मक रवैया से अपने क्षेत्र को विकास की और लेकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-24 में इन्होंने संभाली आरडब्ल्यूए की कमान
वार्ड-24 में चार आरडब्ल्यूए का गठन किया गया है। हरिनगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजाराम मराठा, गंगाराम कॉलोनी का प्रधान प्रदीप शर्मा, सिद्धार्थनगर कल्याण समिति का प्रधान अमित भुक्कल को बनाया गया। इसके अलावा दीपक सिंह, अशोक मौर्य, सुभाष शर्मा, कुशल पाल राणा व जितेंद्र ने भी विकास में अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया। इस मौके पर ईश्वर मराठा, सुरेंद्र बैरागी, प्रमोद गुराडिय़ा व देवेंद्र चौहान मौजूद रहे।

मामला नंबर-दो
इधर पूर्व मेयर सीएम की फोटो लेकर धरने पर बैठे, निगम ने वर्क ऑर्डर जारी किए
पूर्व मेयर एवं वार्ड-11 पार्षद सेक्टर-11/12 की मुख्य सड़क के वर्क ऑर्डर जारी करने की मांग को लेकर सीएम मनोहर लाल की फोटो के साथ निगम कार्यालय के नीचे एक दिन के सांकेतिक धरने पर बैठ गए। निगम एक्सईएन रामदास सिंह ने उनको दोपहर को ही वर्क ऑर्डर सौंप दिया। पूर्व मेयर ने अपना धरना समाप्त कर दिया। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने बताया नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ माह पहले शहर में 12 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए थे। इनमें से 11 के वर्ग ऑर्डर जारी कर दिए गए, लेकिन वार्ड-11 के हुडा सेक्टर-11/12 की मुख्य सड़क के करीब 22.50 लाख के वर्क ऑर्डर जारी नहीं किए गए। वह कई बार अधिकारियों से मिले। नगर निगम कमिश्नर ने गत दिनों वर्क ऑर्डर संबंधित फाइल गुम होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। पूर्व मेयर ने चार फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पानीपत दौरे से एक दिन पहले वार्ड में बैनर लगाकर रोष जताया था और मुख्यमंत्री के साथ धरने पर बैठने की मांग की थी। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया अधिकारी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। अब अधिकारियों को खुद को बदलना होगा। सरकार अधिकारियों की कामचोरी को पसंद नहीं करती है और इसको लेकर गंभीर है। इस मौके पर डॉ. रामनिवास जैन, नफीस, हरजिंद्र सिंह दिलावरी, रमन सोढ़ी, विक्की, मोहम्मद अनवर, निशांत व विनोद खंडेलवाल मौजूद रहे।

मामला नंबर-तीन
भाजपा पार्षद निगम कमिश्नर के साथ उलझे
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने शहर व कॉलोनियों के विकास कार्यों को लेकर एकमत करने को लेकर पार्टी के सभी पार्षदों की बुधवार शाम को सरकारी विश्राम गृह में बैठक ली। नगर निगम कमिश्नर वीना हुड्डा व अन्य अधिकारी भी बैठक में पहुंचे। बैठक की शुरुआत में कई पार्षदों ने विकास कार्य न होने पर नाराजगी जताई। वार्ड-तीन पार्षद हरीश शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर पर कई गंभीर आरोप लगाए और विकास कार्यों में भेदभाव की बात उठाई। कई अन्य पार्षदों ने भी विकास कार्यों में अनदेखी के आरोप लगाए। सूत्र बताते हैं कि बंद कमरे में हुई बैठक में पार्षदों के आरोपों को सुनकर नगर निगम कमिश्नर रोने तक लग गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने बीच में आकर मामले को शांत किया। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा पार्षद दो फाड़ हो गए। एक पक्ष सरकार पर विकास कार्य न करने के आरोप लगाया रहा है, जबकि दूसरा पक्ष विकास कार्यों से संतुष्ट है। इस मौके पर पार्षद दुष्यंत भट्ट, अशोक कटारिया, अशोक नारंग, हरीश शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर एवं वार्ड-4 पार्षद पति राजकुमार पाहवा, सतीश सैनी व पार्षद संजीव दहिया मौजूद रहे।


बाहरी कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए बनाने के साथ रजिस्ट्री भी होनी चाहिए। रजिस्ट्री खुलने पर लोग खुद आगे आएंगे। उनकी कॉलोनी में 80 प्रतिशत प्लाटों की रजिस्ट्री नहीं है।  
सराजुद्दीन, निवासी गंगाराम कॉलोनी, वार्ड-24।  


बाहरी कॉलोनियों में डेवलेपमेंट चार्ज एक हजार रुपये प्रति वर्गगज है। सरकार इसको घटाकर सौ से डेढ़ सौ रुपये कर दें। सरकार रजिस्ट्री होने के बाद ही हाउस टैक्स लगाना शुरू करें। इससे बाहरी कॉलोनियों के विकास में लोगों का सहयोग मिलेगा।
अशोक मौर्या, गंगाराम कॉलोनी, वार्ड-24।


नगर निगम बाहरी कॉलोनियों में भी विकास को लेकर प्रयासरत है। इसकी फाइल बनाकर निदेशालय भेजे गए हैं। कॉलोनीवासी आरडब्ल्यू बनाकर अपना बैंक अकाउंट बनाएं। निगम में विकास कार्यों को लेकर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा। सभी पार्षदों को मिलने का समय दिया जाता है और सबकी सहमति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षदों द्वारा विकास में भेदभाव के आरोप निराधार हैं। वे कई पार्षदों द्वारा मीटिंग में भेदभाव के आरोपों से आहत हैं।

वीना हुड्डा, कमिश्नर, नगर निगम पानीपत।


पार्टी पार्षदों की रेस्ट हाउस में मीटिंग लेकर विकास कार्यों पर चर्चा की गई थी। इसमें नगर निगम कमिश्नर व बाकी अधिकारी भी मौजूद रहे थे। पार्षद हरीश शर्मा का व्यवहार कुछ चिंताजनक लगा था। उनको समझा दिया गया है। शहर में नियमानुसार व एक समान विकास कार्य कराए जाएंगे।
प्रमोद विज, जिलाध्यक्ष, भाजपा पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed