फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat boom in Germany, left behind China, Bangladesh, Vietnam and Pakistan

Panipat News: जर्मनी में पानीपत की धूम, चीन, बांग्लादेश, वियतनाम एवं पाकिस्तान को पछाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Panipat boom in Germany, left behind China, Bangladesh, Vietnam and Pakistan
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित चार दिवसीय वर्ल्ड वाइड टेक्सटाइल फेयर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें पानीपत के 60 निर्यातकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। उनके उत्पाद विदेशियों को काफी पसंद आए हैं और उन्हें करोड़ों के आर्डर मिले हैं। इस फेयर में पानीपत के निर्यातकों ने टेक्सटाइल में पकड़ रखने वाले चीन, वियतनाम, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे देश को पछाड़ दिया। विदेशियों ने इनके मुकाबले पानीपत के उत्पादों को अधिक पसंद किया। वर्ल्ड वाइड टेक्सटाइल फेयर में यहां के उद्यमियों ने बेडशीट, पिल्लो कवर, बाथमेट, सोफे कवर व कुशन कवर जैसे उत्पादों का प्रदर्शन किया था। कम कीमत एवं उच्च तकनीक से तैयार इन उत्पादों को विदेशियों ने काफी सराहा। फेयर में मिले आर्डर पानीपत के उद्योगों की आर्थिक मंदी दूर करने में काफी हद तक सहायक सिद्ध होंगे। कोरोना के कारण चीन की विश्व भर में साख गिरी है। पानीपत को विश्व में चीन से बेरुखी का भी बहुत फायदा हुआ।
विज्ञापन

कोरोना के कारण तीन बार स्थगित हुआ फेयर
वर्ष 2020, 2021 और 2022 में कोरोना के कारण ये फेयर तीन बार स्थगित हुआ। इस फेयर से पानीपत को करोड़ों का फायदा होता है। इसमें विश्व भर की बड़ी कंपनियां आती है। तीन बार फेयर स्थगित होने से पानीपत को करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। उद्यमियों ने जो स्टॉल बुक किए थे। उनका किराया भी बिना इस्तेमाल के ही देना पड़ा था। जून में ये फेयर आयोजित हुआ था लेकिन तब यहां उद्यमियों को कुछ खास लाभ नहीं मिला था।
विज्ञापन

विदेशी अब चीन को देते हैं कम तवज्जो
फेयर में पानीपत के परंपरागत उत्पाद बाथ मेट, जूट उत्पाद, कुशन कवर , कारपेट, बेडसीट का प्रदर्शन किया गया। टैक्सटाइल निर्यात में चीन व तुर्की से पानीपत के उद्यमियों को कड़ी टक्कर मिलती है लेकिन कोरोना के बाद से ही विदेशी चीन को तवज्जो कम देते हैं। इसका फायदा पानीपत को हुआ। निर्यातक कई माह से फेयर की तैयारियों में जुटे थे। उद्यमी डिजाइन बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे थे। पहले ही उत्पादों को कोरियर किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बेहतर प्रदर्शन करेंगे, मंदी की मार से उभरने में सहायक फेयर- विनोद
पानीपत से 60 निर्यातकों का दल जर्मनी गया हुआ था। पानीपत के उत्पादों ने यहां सबको लुभाया। इस फेयर से उद्यमियों में बहुत उत्साह है। हमें चीन, पाकिस्तान, वियतनाम व बांग्लादेश से अधिक ऑर्डर मिले हैं। जो पानीपत के उद्यमियों के लिए मंदी की मार से उभरने में फेयर काफी सहायक साबित होंगे। मुख्य रूप से ये फेयर टैक्सटाइल उत्पादों का ही था।
विनोद धमीजा, निर्यातक पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed