फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, BJP, member of parliament

लोस चुनाव में हजकां ने भाजपा से किया विश्वासघात

Thu, 22 May 2014 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 22 May 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
panipat, BJP, member of parliament
मोदी लहर में प्रदेश की दस में से सात सीटों पर जीत से उत्साहित भाजपा नेता अब हजकां के साथ गठबंधन को लेकर दो फाड़ नजर आ रहे है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा गठबंधन को चट्टान की तरह मजबूत बता रहे हैं, वहीं करनाल-पानीपत के सांसद हजकां पर भाजपा को हराने का काम करने का आरोप लगाते अकेला चलो का नारा देने लगे हैं।

वीरवार को समालखा में भी करनाल लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद अश्वनी चोपड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में हजकां के साथ गठबंधन खत्म करके न केवल अकेला चुनाव लड़ना चाहिए की बात कहीं, बल्कि हजकां पर चुनाव में गठबंधन धर्म निभाने की बजाय विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सांसद चोपड़ा ने कहा कि मोदी लहर में भाजपा ने पूरे देश में अपने दम पर इतना भारी बहुमत पहली बार हासिल किया है। हरियाणा प्रदेश भी मोदी मय होने पर दस में से सात सीटें पार्टी ने जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आज प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां बन गई हैं कि भाजपा को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। प्रदेश में अपने बूते पर सरकार बनाने का यह हमारे पास सुनहरा मौका है।

उन्होंने दावा करते कहा कि छत्तीस बिरादरी ने मिलकर वोट दिया, उससे लगता है कि हम बगैर गठबंधन के भी विधानसभा चुनाव में कम से कम 70 सीटें आसानी से जीत सकते हैं।

चोपड़ा ने कहा कि वह किसी का नाम नहीं ले रहे, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि प्रदेश में गठबंधन के संबंध अब इतने अच्छे नहीं रहे हैं।

चोपड़ा ने चुनाव के दौरान हजकां पर साथ न देने का आरोप लगाते कहा कि करनाल में ही नहीं, बल्कि प्रदेश में जहां-जहां हजकां का कुछ वजूद था, वहां पर हजकां नेता और कार्यकर्ताओं ने हमारा साथ देने की बजाय हराने के लिए जोर लगाया।


करनाल में हम भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीते हैं। इस जीत में हजकां का कोई योगदान नहीं है। भाजपा प्रत्याशियों को हराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं की जान-बूझकर हिसार में ड्यूटी लगा दी गई।

उन्होंने इनेलो के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि बातें जरूर निकलकर सामने आ रही हैं, लेकिन गठबंधन पार्टी के आला नेताओं को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed