फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, banai,car

हादसों में कमी लाने को 9वीं की छात्रा ने बना दी टू सीटर कार

Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
panipat,  banai,car
c - फोटो : amar ujala,panipat
पिता के अस्पताल में हर रोज सड़क हादसों में घायल होकर आने वाले मरीजों को देखकर नौवीं कक्षा की छात्रा अनन्या के मन में विचार आया कि यदि सबके पास चौपहिया वाहन हों तो हादसों में कमी आए, क्योंकि हादसों के शिकार ज्यादातर दोपहिया वाले ही होते हैं। इसी विचार से प्रेरित अनन्या ने बाइक के इंजन से टू सीटर कार बना दी। करीब 40 हजार रुपये की लागत और 40 किमी प्रति लीटर एवरेज वाली यह दो सीटर कार अब सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है। अनन्या के पिता डॉ. गगन लूथरा और मां डॉ. निधि लूथरा बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

शहर के बाल विकास स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय अनन्या ने बुधवार को संजय चौक स्थित होटल मिड टाउन में अपनी नई टू सीटर कार के बारे में जानकारी दी। अनन्या ने बताया कि मोटरसाइकिल इंजन से बनी यह कार कॉनसेप्ट कार है। इसको बनाने के लिए उन्होंने पुरानी मारुति कार और होंडा मोटरसाइकिल बाजार से खरीदी। इनके स्क्रैप और बाइक के इंजन का प्रयोग कर करीब तीन महीने में कार बना दी। स्क्रैप का इस्तेमाल लागत कम रखने के लिए किया गया। अनन्या के अनुसार कार पर 40 हजार रुपये खर्च आया।
विज्ञापन



कार में यह है खूबी
अनन्या लूथरा ने बताया बाइक के इंजन से बनी इस टू सीटर कार फोर स्ट्रोक है। इसमें एक सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है। इंजन 12.8 एचपी, 156 सीसी का है। गाड़ी में रिम व व्हील की जगह स्पॉक व्हील लगाए गए हैं। इससे कार का वजन कम व स्पीड ज्यादा बनी रहेगी। इसमें पांच गियर हैं और रियर व्हील को चेन के साथ फ्रंट व्हील से जोड़ा गया है। इसका मेंटेनेंस एक मोटरसाइकिल के बराबर ही रहेगा। पेट्रोल पर चलने वाली कार की माइलेज 40 किलोमीटर प्रति लीटर है। छात्रा ने कार का नाम अपने दादा ओमप्रकाश लूथरा के नाम पर ओपीएल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवारों के एक्सीडेंट से सीख लेकर आई आगे
अनन्या ने बताया बाइक हादसों में घायल होने वाले लोगों और उनके परिजनों की हालत देखकर उसके मन में मध्य वर्ग के लिए सस्ती कार बनाने का विचार आया। इसके बाद अपनी स्कूल प्रिंसिपल, टीचर्स और मम्मी-पापा से बात की। उन्होंने उसको प्रोत्साहित किया।



पिता बोले बेटी के इंजीनियर बनने के सपने को करूंगा साकार
पिता डॉ. गगन लूथरा ने कहा कि वह और पत्नी दोनों अनन्या को भी डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन अनन्या का रुझान देखकर उन्होंने उसको इस प्रोजेक्ट में सहयोग दिया। वह बेटी को इंजीनियर ही बनाएंगे। इस मौके पर नरेंद्र मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव आहुजा ने भी अनन्या को नए प्रोजेक्ट पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed