फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, atm, cash, out, helpless, piknic, party, cancel

संडे को एटीएम खुद बेसहारा, पिकनिक और पार्टी सब कैंसिल

Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
panipat, atm, cash, out, helpless, piknic, party, cancel
पानीपत - फोटो : bureau
संडे को शहर के लोगों को एटीएम का भी सहारा नहीं मिला। इस कारण बहुत से लोगों को पिकनिक और पार्टी सब कैंसिल करनी पड़ीं। रविवार को एसबीआई बैंक का जिले में सिर्फ एक एटीएम दो घंटे के लिए चला। इसमें से भी शहर के करीब 150 लोगों को ही कैश मिल सका।
विज्ञापन


कैश खत्म होने के कारण एटीएम बंद कर दिया गया। बैंकों की तीन दिन तक लगातार छुट्टी और एटीएम में कैश न होने के कारण लोग एक-एक रुपये के लिए तरसने लगे हैं।  सप्ताह में एक दिन संडे का ही मिल पाता है, जिसमें बच्चों से लेेकर युवा तक मस्ती और पार्टी कर सकते हैं।
विज्ञापन


अबकी बार यह संडे लोगों का फीका ही गया। पिकनिक पर जाने के लिए और मौजमस्ती के लिए भी जेब में पैसे लोगों के पास नहीं रहे। इसका कारण रविवार से एक दिन पहले महीने का दूसरा शनिवार पड़ना और सोमवार को ईद मिलादुन्नवी का अवकाश पड़ना रहा। इस वजह से लोगों ने संडे घर पर ही बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश नहीं मिले से आ रही दिक्कत
शहर के लोगों को कैश नहीं मिलने से बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कैश नहीं होने के कारण किसी के घर में राशन की कमी है, तो किसी को बच्चों की फीस न देने पर जुर्माना लग रहा है। हर रोज की छोटी मोटी जरूरतों के लिए भी लोगों के पास पैसा नहीं है।



मूवी, संडे बाजार भी रहा फीकी
शहर के लोगों की जेबें खाली होने के कारण संडे का दिन फीका रहा। संडे के दिन शहर के बाजारों में और दिनों से अधिक भीड़ संडे को रहती है, लेकिन इस बार का संडे शहर के लोगों ने न तो मूवी देखी और न ही संडे को बाजार लगने वाले बाजार में खरीददारी कर सकें। इसका मुख्य कारण पैसे नहीं होने के कारण एटीएम बंद रहना रहा।

जिले में शुक्रवार को ही कैश नहीं आ पाया। इस कारण एटीएम में पैसे नहीं डाले गए। अब मंगलवार का इंतजार है। मंगलवार को ही आरबीआई की ओर कैश आ पाएगा।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed