फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: 25 year old mason dies after coming in contact with 11 KV, contractor and laborers burnt

Panipat: 11 केवी के संपर्क में आने से 25 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत, ठेकेदार और मजदूर झुलसे

Sat, 06 Jul 2024 04:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 04:51 PM IST
सार

वार्ड छह की तेज विहार कॉलोनी का मामला है। सुबह करीब 11 बजे हादसा हुआ है। दो दिन पहले मकान की नींव भरी थी। पिलर के लिर खड़े किए गए सरिए 11 केवी से टकरा गए। मृतक दो साल का बच्चा, बीवी गर्भवती, बूढ़े मां-बाप और तीन छोटे भाईयों को छोड़ गया।

विज्ञापन
Panipat: 25 year old mason dies after coming in contact with 11 KV, contractor and laborers burnt
पानीपत में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में 11 केवी हाई वोल्टेज के संपर्क में आने से शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसके साथ काम करने वाले मजदूर और ठेकेदार करंट लगने से झुलस गए। हादसा वार्ड नंबर छह की तेज विहार कॉलोनी में उस समय हुआ जब राजमिस्त्री वहां मकान निर्माण का काम करवा रहा था। दो दिन पहले ही मकान की नींव भरी गई थी।

विज्ञापन


आज पिलर लगाने के लिए नींव से सरिए खड़े किए जा रहे थे। तभी काफी नीचे से गुजर रही 11 केवी से सरिए टकरा गए। इससे जोरदार धमाका हुआ और मौके पर ही राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसके पास खड़े एक मजदूर और ठेकेदार को भी करंट लग गया। मृतक की पहचान मनिंद्र 25 के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पंचनामा भरवाकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। घर में कमाने खिलाने वाले मृतक मनिंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के परिजन उसकी मौत की खबर से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मनिंद्र मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शांकरपुर गांव का रहने वाला था। जो कई साल पहले पानीपत काम की तलाश में आया था। मृतक अपने परिवार के साथ बबैल रोड पर जूता फैक्टरी के पास रहता था। मृतक का करीब तीन साल पहले विवाह हुआ था। जिससे मृतक के पास एक दो साल का बेटा है। वहीं, मृतक की पत्नी दूसरे बच्चे की मां भी बनने वाली है।


मृतक अपने बूढ़े मां बाप पप्पू और कलावती एवं अपने तीन छोटे भाई हरजीत, लोकेंद्र और पवन के साथ रहता था। मृतक पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक ने ठेकेदार करण के साथ तेज विहार कॉलोनी में मोइन मलिक के मकान निर्माण का काम लिया था। इसके लिए ठेकेदार करण, राजमिस्त्री मनिंद्र और मजदूर पन्ना लाल तीनों काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान पिलर का सरिया खड़ा किया गया तो सरिए 11 केवी लाइन से जा टकराया। सरिए को पकड़ कर खड़े मनिंद्र को जोरदार करंट लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed