फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, 20,uchhar,train

इस बार 20 जनवरी से चलेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस

Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ने इस बार ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन दस दिन पहले चलाने का निर्णय लिया है। पहले इसे 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया था। अब ऊंचाहार एक्सप्रेस 20 जनवरी से चलाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार अपेक्षाकृत कोहरा कम है। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को समय से पहले चलाया जाएगा। ट्रेन को पिछले वर्ष दिसंबर में एक माह के लिए बंद कर दिया गया था। उत्तर रेलवे ने सभी रेलवे स्टेशनों को इस बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

अप में प्रयाग से चलकर चंडीगढ़ 14217 और डाउन में चंडीगढ़ से प्रयाग जाने वाली 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन दिसंबर में धुंध और घने कोहरे के कारण बंद कर दिया था। उस वक्त इसे 31 जनवरी तक पूर्ण रूप से रद्द करने का निर्णय लिया था। अप और डाउन में ऊंचाहार एक्सप्रेस से आने-जाने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा था। इस बार इस ट्रेन को दस दिन पहले चलाने का फैसला लिया है। इस संबंध में पानीपत स्टेशन अधीक्षक के पास पत्र आ चुका है।
विज्ञापन

पानीपत रेलवे को हर माह पौने तीन लाख का नुकसान
ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन के लिए हर रोज अकेले पानीपत स्टेशन से 170 से अधिक टिकटों की बिक्री होती है। एक माह से बंद होने के कारण पानीपत रेलवे स्टेशन की आमदमी पर प्रतिदिन नौ हजार और प्रति माह करीब दो लाख 70 हजार रुपये का असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार ट्रेन चलने से यात्रियों में उत्साह
एक माह से रद्द चल रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन 20 जनवरी से चलाए जाने की सूचना यात्रियों को मिली तो वे उत्साहित हो गए। यात्री गुरप्रीत सिंह, अजय, अंशुल नारंग, जसबीर सिंह, निर्मल सिंह, संजय गर्ग, राजीव गोयल, प्रमोद कुमार, पंकज ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द होने के बाद से चंडीगढ़ या प्रयाग जाने वाले यात्रियों को मुश्किल हो रही थी। ऊंचाहार ट्रेन को 20 जनवरी से चलाया जा रहा है यह खुशी की बात है।

दिल्ली उत्तर रेलवे मंडल ने ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को 20 जनवरी से चलाए जाने की सूचना भेजी है। ऊंचाहार ट्रेन के चलने से एक अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ कम होगी। साथ ही पानीपत स्टेशन की आमदनी भी बढ़ेगी।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed