फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat,130,sivir,blod,donet

130 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

Sat, 24 Sep 2016 11:36 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sat, 24 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
panipat,130,sivir,blod,donet
ब्लड टेस्‍ट - फोटो : demo pics
आर्यपीजी कालेज में 130 विद्यार्थियों ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया और दूसरे लोगों को भी आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

आर्यपीजी कालेज में एनएसएस, एनसीसी, महिला प्रकोष्ठ, कानूनी प्रकोष्ठ और रेड रिबन व रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया।

मुख्यातिथि रोटरी क्लब के जिला गवर्नर रमन अनेजा रहे। कालेज प्रबंधन समिति के महासचिव सुरेंद्र सिंगला, वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने रमन अनेजा का परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया। रमन अनेजा ने कहा कि रक्तदान महादान है और लोगों को रक्तदान के लिए हिचकिचाना नहीं चाहिए। उन्होंने बैज लगाकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह है। महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट, एनसीसी, महिला प्रकोष्ठ व कानूनी प्रकोष्ठ और रेड रिबन क्लब द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में सौ विद्यार्थियों का ऐसा समूह तैयार किया गया है, जो हर वक्त रक्तदान के लिए तैयार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कालेज के उप प्राचार्य डॉ. राकेश मोहन, डॉ. संतोष, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संदीप गुप्ता, रमेश सिंगला, डॉ विजय सिंह, उमेद सिंह, आरके आहूजा, विनीत गर्ग, डॉ. पूजा सिंघल, जिला रेडक्रॉस सोसायटी से विकास कुमार, रोटरी क्लग से प्रवीन, मनीष गर्ग, राजीव अग्रवाल व अजय गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed