फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: 11 dengue cases found, municipal corporation did not get fogging medicine

पानीपत: डेंगू के 11 केस मिले, नगर निगम को नहीं मिली फॉगिंग की दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Panipat: 11 dengue cases found, municipal corporation did not get fogging medicine
पानीपत। लारवा की जांच करती हुई स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले में बुधवार को डेंगू के एक साथ 11 नए केस मिले। ये केस आठ मरला, गांव नौल्था, निजामपुर, उग्राखेड़ी, मॉडल टाउन में दो, अर्जुन नगर, सेक्टर 13-17 में दो, सेक्टर छह में एक केस और गढ़ी बेसिक में डेंगू का एक केस मिला है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जहां केस मिल रहे, वहां स्वास्थ्य विभाग तेजी से एंटी लार्वा एक्टिविटी भी चला रहा है। इस साल डेंगू पिछले साल की अपेक्षा दोगुनी गति से फैल रहा है। पिछले साल 25 सितंबर तक जिले में डेंगू के 20 केस मिले थे। अब स्वास्थ्य विभाग शहर व गांवों में फॉगिंग कराने के लिए नगर निगम व पंचायती राज विभाग के
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग को फॉगिंग के लिए दवा भी नहीं मिली है। एक सप्ताह पहले 200 लीटर दवा की डिमांड भेजी गई थी। नगर निगम की ओर से भी स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग के लिए दवा मांगी गई है। गांवों में फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग की है, लेकिन अब गांवों में सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए गांवों में फॉगिंग कराने में परेशानी हो रही है। विभाग अब जिले में जिले में पांच लाख घरों की जांच कर चुकी है। लगभग 1500 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस भी जारी हो चुके हैं। जिले में अब तक डेंगू के 54 और मलेरिया का एक केस मिला है। विभाग अब तक लगभग 50 हजार स्लाइड तैयार कर चुका है।
विज्ञापन

...
डेंगू के इस तरह घटे-बढ़े केस
साल केस
2017 469
2018 133
2019 04
2020 272
2021 287
2022 54 अब तक
...
हर बार तीन विभागों में तालमेल की कमी से फैला डेंगू व मलेरिया
डेंगू व मलेरिया को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की है। स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने, स्लाइड तैयार करने व एंटी लारवा एक्टिविटी चलाने का है। नगर निगम की जिम्मा खाली प्लॉटों से पानी निकालने और शहर में फॉगिंग कराने का है। इस बार नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को दवा नहीं मिल पाई है। न तीनों विभागों में तालमेल की कमी के कारण हर बार डेंगू व मलेरिया पांव पसार लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अब बरसात के बाद बढ़ेगा डेंगू का खतरा
सितंबर में तीन बार बरसात हो चुकी है। बरसात में शहर में खाली प्लॉटों में पानी जमा है। जमा पानी में मच्छर का लार्वा पनप रहा है। नगर निगम समय पर प्लॉटों से पानी नहीं निकालता है। ये डेंगू व मलेरिया का बड़ा कारण है। अब बुधवार को हुई तेज बरसात ने स्वास्थ्य विभाग की समस्याएं अधिक बढ़ा दी है।

...
हम पूरे जिले में चला रहे एंटी लार्वा एक्टिविटी : हेल्थ इंस्पेक्टर
बुधवार को जिले में डेंगू के 11 नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 54 हो चुकी है। अब जिले में डेंगू के चार व मलेरिया का एक केस मिला है। पूरे जिले में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। जब उन्हें दवा मिलेगी तो नगर निगम को भी उपलब्ध करवा देंगे।
- जसमेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed