{"_id":"5d223d0d8ebc3e6ce864142b","slug":"panchyat-panipat-news-rtk503229643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदीप छौक्कर पसीना 409 वोट से जीतकर बने सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदीप छौक्कर पसीना 409 वोट से जीतकर बने सरपंच
विज्ञापन
सनोली। गांव पसीना खुर्द में सरपंच के उप चुनाव में विजेता हरदीप छौक्कर पसीना का फुल मालाओं से स्वा
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पसीना खुर्द में रविवार को सरपंच पद के उप चुनाव में हरदीप छौक्कर विजेता घोषित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार जितेंद्र को 409 वोटों से हरा दिया। इस उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें हरदीप छौक्कर पसीना, जितेन्द्र और पुनीत शामिल थे। गांव की कुल 2030 वोटों में से सरपंच के चुनाव में 1652 वोट पोल हुए। इसमें सबसे अधिक वोट हरदीप छौक्कर को 1012, जितेन्द्र को 603 और पुनीत को 11 वोट मिले। नोटा को केवल 26 वोट मिले।
इस उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे राजकीय स्कूल प्रांगण में मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में भारी संख्या में वोटरों ने वोट डालने पहुंचे। दोपहर को गर्मी के चलते मतदान कम रहा और दोपहर 3 बजे से चार बजे तक फिर भी मतदाताओं में जोश दिखाई दिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जगदीस चन्द्र, आरओ धनप्रकाश, एसडीओ अनील कुमार, एसईपीओ प्रमोद कुमार, डीएसपी जय नारायण, एसएचओ 29 सेक्टर थाना योगेस कुमार सहित मतदान केन्द्र पर भारी पुलिस बल सहित मौजूद रहा ।
साढे़ 4 बजे आरओ धन प्रकाश व ड्यूटी मजिस्ट्रेट जगदीस चन्द्र ने वोट गिनती करने के बाद हरदीप छौक्कर पसीना को 409 वोटों से विजयी घोषित कर दिया। टीम द्वारा हरदीप छौक्कर पसीना को विजय घोषणा पत्र सौंपा गया। उनकी जीत की खुुशी में समर्थकों ने ढोल व डीजे बजा कर खुशी जाहिर की। हरदीप छौक्कर ने कहा कि लोगों ने उनपर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरेंगे। गांव का चहुंमुखी विकास और सभी को साथ लेकर चलेंगे। गांव में बिजली, पीने का पानी व गंदे पानी की निकासी की समस्या हल किया जाएगा।
विज्ञापन
गांव पसीना खुर्द में सरपंच महेन्द्र पसीना की बीमारी के चलते 10 जुलाई 2018 को मौत हो जाने पर गांव में सरपंच का उप चुनाव हुआ है। हरदीप छौक्कर पसीना के परिवार में उनकी 10वीं बार सरपंच पद पर जीत हुई है। उससे पहले गांव के सरपंच उनके परिवार के ही लोग बनते आ रहे हैं ।