फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panchayat Samiti Chairman election on one side, Kuldeep and Bijendra are trying hard

Panipat News: पंचायत समिति चेयरमैन का चुनाव एक को, कुलदीप और बिजेंद्र लगा रहे जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Samiti Chairman election on one side, Kuldeep and Bijendra are trying hard
पानीपत। पंचायत समिति पानीपत के चेयरमैन का चुनाव एक जून को कराया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए आम बैठक बुला ली है। चेयरमैन के लिए पूर्व चेयरमैन स्व. दीपक राणा और सिवाह गांव के बिजेंद्र सिंह आमने-सामने हैं। पंचायत समिति चेयरमैन का पद दीपक राणा के निधन के बाद करीब तीन महीने खाली पड़ता है। सदस्यों ने वाइस चेयरमैन को चेयरमैन की शक्तियां देने की सुगबुगाहट के बीच उनके खिलाफ अविश्वास की मांग की थी।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों ने उपायुक्त को अपने शपथपत्र भी सौंप दिए थे। सदस्यों ने बाद में विश्वास जता दिया था। पंचायत समिति के रिक्त पद पर दीपक राणा के भाई कुलदीप राणा पर पिछले दिनों सर्वसम्मति बन गई थी। इसके बाद चेयरमैन बनाने की मांग उठने लगी थी। प्रशासन ने इसके लिए एक जून को प्रातः 11 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पानीपत में बैठक बुलाई है। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने पंचायत समिति के सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित प्राधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सूचना देने के साथ कार्यालयों के बोर्ड पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा गांव स्तर पर भी मुनादी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed