फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pakistan's lies exposed, Rafale pilot Shivangi Singh spotted at Ambala airbase

Panipat News: पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश, अंबाला एयरबेस पर दिखीं राफेल पायलट शिवांगी सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's lies exposed, Rafale pilot Shivangi Singh spotted at Ambala airbase
अंबाला। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के द्वारा प्रसारित किए झूठ का एक बार फिर पर्दाफाश हो गया है। बुधवार को अंबाला एयरबेस पर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह की मौजूदगी ने पाकिस्तान के दावे की हवा निकाल दी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उन्होंने भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल मार गिराया है, वहीं राफेल को उड़ा रहीं पायलट शिवांगी सिंह उनके कब्जे में है। पाकिस्तान के इस झूठ को एक विदेशी मीडिया चैनल ने हवा दे दी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुद्दा सुर्खियां बन गया और भारतीय वायु सेना से जवाब लिया जाने लगा। अब जब बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला राफेल में उड़ान भरने पहुंचीं तो उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह नजर आईं। राफेल की लैंडिंग के दौरान शिवांगी सिंह राष्ट्रपति को सहारा देकर विमान से उतारतीं नजर आईं।
विज्ञापन




वायु सेना के अधिकारियों ने भी की शिवांगी से मुलाकात



राष्ट्रपति के उतरने के बाद शिवांगी सिंह से अन्य वायु सेना के अधिकारियों ने भी मुलाकात की। वह भी खुशी से सभी अधिकारियों से मिलती नजर आईं। राष्ट्रपति के साथ शिवांगी की एक तस्वीर भी सामने आई, यह तस्वीर जैसे ही मीडिया में पहुंची और वायरल हो गई। तस्वीर में शिवांगी राष्ट्रपति के ठीक पीछे खड़ी हैं। तस्वीर वायरल होने के बाद पाकिस्तान को लोग झूठा कहने लगे।
विज्ञापन




वायु सेना ने कई बार नकारा



शिवांगी सिंह के पकड़े जाने की खबर ने ऐसा असर किया था कि लोग इस घटना को सच मानने लगे थे। ऐसे में जब भी वायु सेना के अधिकारियों से बात की जाती तो वह एक ही बात कहते थे कि न तो पाकिस्तान ने वायु सेना को नुकसान पहुंचाया है और न ही हमारा कोई पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है। इसके बावजूद पाकिस्तान का प्रोपोगेंडा तेजी से फैल रहा था। अब इस पर वायु सेना ने सटीक प्रहार कर लगाम लगा दी है। ऐसी झूठी जानकारियों को लेकर वायु सेना भी कम्युनिकेशन वारफेयर को मजबूत कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ऐसा देखने काे भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के वाराणसी की हैं शिवांगी

फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। देश प्रेम इस परिवार में कूट-कूटकर भरा है। शिवांगी के नाना बीएन सिंह भारतीय सेना में कर्नल तो पिता कुमारेश्वर सिंह, माता सीमा सिंह ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया। शिवांगी के तीन भाई बहन भी हैं। वह वर्ष 2020 में स्क्वाड्रन गोल्डन ऐरो का हिस्सा बनीं। इसी दौरान राफेल अंबाला में आए। ऐसे में उन्हें अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल को उड़ाने का मौका मिला। वह पहली महिला पायलट हैं जिन्होंने राफेल उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed