फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'Pahre-dar' clubs will become active; there will be interaction with experts.

Panipat News: पहरेदार क्लब होंगे सक्रिय विशेषज्ञों से होगा संवाद

Sun, 28 Jun 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
'Pahre-dar' clubs will become active; there will be interaction with experts.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण रोडमैप (2026-29) के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बालवाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्षभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह को नशा विरोधी जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक, स्किट, मूक अभिनय और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के सहयोग से अभिभावक बैठकों का आयोजन कर समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों की सेवाएं भी ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह में भी नशा मुक्ति अभियान को विशेष रूप से चलाया जाएगा। एक से 31 अगस्त तक विद्यालयों में सेमिनार, वेबिनार, कार्यशालाएं, मानव श्रृंखला, रैलियां, फ्लैश मॉब और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मैराथन, वॉकाथन, रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।


नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। हमारा उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है। - राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed