फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paddy procurement started for the fifth day in the district

Panipat News: जिले में पांचवें दिन शुरू की धान की खरीद, मतलौडा व पानीपत में 63 एमटी खरीदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started for the fifth day in the district
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। एजेंसियों ने पांचवें दिन धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। पानीपत व मतलौडा अनाज मंडी में एजेंसियों ने करीब 63 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। बाकी सात मंडियों में भी एजेंसी खरीद की तैयारी में हैं। इससे किसानों ने राहत की सांस मिली है। किसानों ने बाकी मंडियों में भी खरीद शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

विदित है कि धान की सरकारी खरीद शुक्रवार को शुरू की थी। पहले दो दिन धान नहीं पहुंचा था। तीसरे और चौथे दिन धान में नमी मिली थी। ऐसे में एजेंसियों ने खरीद करने से इनकार कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं को जांचा था। जिले की पानीपत अनाज मंडी में वेयर हाउस ने 45 मीट्रिक टन धान की खरीद की। वहीं हैफेड ने मतलौडा में 18 मीट्रिक टन धान की खरीद की। हालांकि कुछ धान में नमी मिली है। एजेंसियों ने इनको लेकर किसानों को धान सुखाने की बात कही है। पानीपत अनाज मंडी में आए किसान हरपाल और नरेंद्र ने बताया कि वे तीन दिन पहले धान लेकर आए थे। यहां खरीद नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को धान की खरीद होने पर राहत की कुछ सांस मिली है। वे अब अगली फसल कटाई शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की नियंत्रक पानीपत का नाम ने बताया कि एजेंसियों ने धान की खरीद शुरू कर दी है। किसानों से धान सूखा कर लाने की अपील है। इससे खरीद कार्य में तेजी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed