फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paddy crop destroyed in strong storm, loss estimated up to ten percent

Panipat News: तेज आंधी में बिछी धान की फसल, दस प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop destroyed in strong storm, loss estimated up to ten percent
पानीपत। आश्विनी मास में एक साथ मौसम में परिवर्तन के बाद रविवार अल सुबह तेज आंधी धान के लिए नुकसानदायक साबित हुई। जिले में करीब दस हजार एकड़ में धान की फसल बिछ गई। प्रथम दृष्टया फसल में करीब दस प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इन सबके बीच रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

रविवार अल सुबह करीब पांच बले एकाएक मौसम में परिवर्तन आ गया। सुबह तेज आंधी आने से शहर समेत पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। करीब 20 मिनट तक तेज आंधी चली। इसके बाद मौसम सामान्य होता चला गया। शहर की बिजली सुबह करीब नौ बजे सुचारु हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दिन के समय मौसम सामान्य रहा। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौ अक्तूबर को हल्के और 15 को मध्यम बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन



किसान सुबह ही खेत में पहुंचे तो यहां धान की फसल बिछी मिली। जिले में अनुमानत करीब 10 हजार एकड़ में धान की फसल बिछ गई है। इसमें अब 10 प्रतिशत तक नुकसान बताया जा रहा है। मौसम परिवर्तन होने पर यह नुकसान बढ़ भी सकता है। गढ़ी भल्लौर गांव निवासी इंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास 20 एकड़ खेत हैं। इसमें धान की 1509 किस्म अधिक लगा रखी है। रविवार अल सुबह तेज आंधी आने से धान की फसल बिछ गई। इसमें अब काफी नुकसान है। मांडी गांव निवासी हरपाल व कृष्ण ने बताया कि रविवार सुबह एक साथ आई तेज आंधी से धान की फसल बिछ गई। इस समय धान की फसल में पकाई पर होने के चलते नुकसान अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि इस समय धान की फसल पकाई पर है। तेज आंधी आने पर फसल गिर गई है। अभी तक नुकसान इतना स्पष्ट नहीं बताया जा सकता। अब मौसम परिवर्तन होने पर बारिश आती है तो नुकसान बढ़ सकता है। किसानों को इस समय धान की हल्की सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed