फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Oxygen in the plant is becoming 97 percent pure, the plant is ready to come into service

97 प्रतिशत शुद्ध बन रही है प्लांट में ऑक्सीजन, सेवा में आने के लिए प्लांट तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Oxygen in the plant is becoming 97 percent pure, the plant is ready to come into service
सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट सुचारु करने का रास्ता साफ हो गया है। आक्सीजन की गुणवत्ता जांच के साथ ही प्लांट का ट्रायल भी कर लिया गया है। गुरुग्राम से कराई गई सैंपल रिपोर्ट में आक्सीजन की गुणवत्ता 97 प्रतिशत शुद्ध मिली है। वहीं समालखा का ऑक्सीजन प्लांट अभी तैयार नहीं है। अब तक वहां मशीनें भी नहीं लग सकी हैं।
विज्ञापन

पानीपत में तैयार किया गया प्लांट हवा से प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन तैयार करेगा। इससे 150 बेड को 24 घंटे ऑक्सीजन आपूर्ति की जा सकेगी। इस प्लांट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से डिजाइन किया गया है। लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) कंपनी ने कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीसीआर) के तहत यह प्लांट पीएम केयर्स फंड में डोनेट किया है।
विज्ञापन

ऐसे बनती है हवा से ऑक्सीजन
वातावरण से हवा को कंप्रेस किया जाता है। फिल्टर की मदद से इसे शुद्ध कर ठंडा किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में हवा में मौजूद ऑक्सीजन लिक्विड में तब्दील हो जाती है, जिसे स्टोर किया जाता है। कुछ प्लांट लिक्विड में तो कुछ गैस के रूप में ऑक्सीजन तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में 21 फीसद ऑक्सीजन
ऑक्सीजन हवा और पानी दोनों में मौजूद होती है। हवा में 21 फीसद ऑक्सीजन, 78 फीसद नाइट्रोजन और एक फीसद अन्य गैसें जैसे हाइड्रोजन, नियोन, जीनोन, हीलियम और कार्बन डाईआक्साइड होती हैं।
एक व्यक्ति को एक दिन में चाहिए 550 लीटर ऑक्सीजन-
डॉ. सुदीप सांगवान ने बताया कि सामान्य तौर पर एक व्यक्ति को 24 घंटे में करीब 550 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में 12 से 20 बार सांस लेता है। उसके ब्लड में ऑक्सीजन का सैचुरेशन लेवल 95 से 100 फीसदी के बीच होना चाहिए। ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे होने पर उसे कृत्रिम ऑक्सीजन दी जाती है।

ऑक्सीजन की जांच करा ली है- डॉ. संजीव
ऑक्सीजन की गुणवत्ता के लिए सैंपल गुरुग्राम भेजे गए थे। वहां से सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। ऑक्सीजन की गुणवत्ता सही पाई गई है। प्लांट अब सेवा में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
--डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed