फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Outpost on the charge of molesting case

चौकी प्रभारी पर छेड़छाड़ का केस

Fri, 06 Jun 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 06 Jun 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Outpost on the charge of molesting case
थाना शहर पुलिस ने बस स्टैंड चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसपी ने मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं और किला चौकी प्रभारी को जांच सौंपी है। वार्ड-11 निवासी एक महिला ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है।

उसने बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमर मोहम्मद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि 29 मई को उमर मोहम्मद ने जगन्नाथ विहार में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस अधिकारियों ने शिकायत को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया। पुलिस अधिकारियों ने मामले को देखते हुए बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमर मोहम्मद के खिलाफ 354ए, 341 व 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला के लगाए आरोप निराधार

बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और महिला उनसे रंजिश रखती है।

उन्होंने किला चौकी में रहते हुए महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उन्होंने 20 मई को उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे रंजिश रखते हुए उसके खिलाफ षडयंत्र रचा है। उन्होंने एसपी के सामने पेश होकर सारे मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed