{"_id":"65b97cf69bac8c51e704a117","slug":"outgoing-councilor-and-son-may-be-arrested-for-fighting-with-a-young-man-panipat-news-c-244-1-pnp1001-112920-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक से मारपीट में निवर्तमान पार्षद व बेटे की हो सकती है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक से मारपीट में निवर्तमान पार्षद व बेटे की हो सकती है गिरफ्तारी
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-16 की परशुराम धर्मशाला में संपति कर ठीक कराने आए युवक से मारपीट करने के आरोपी निवर्तमान पार्षद व भाजपा नेता तथा उसके बेटे पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस वीडियो में मारपीट करते हुए दिखाई देने वाले दूसरे युवकों की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है। निवर्तमान पार्षद ने भी युवक के खिलाफ सेक्टर-29 पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विकास नगर निवासी रोहताश ने बताया पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रविवार को वार्ड-16 में परशुराम धर्मशाला में संपत्ति कर की त्रुटियों को दूर करने के लिए नगर निगम ने विशेष शिविर लगाया था। वह भी शिविर में अपना संपत्ति कर ठीक कराने गया था। यहां शिविर में निवर्तमान पार्षद अतर सिंह रावल भी था। वो उसको देखते ही उस पर दलाली के आरोप लगाने लगा और गाली गलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया। इस पर अतर सिंह ने अपने बेटे प्रदीप को फोन कर बुला लिया। प्रदीप अपने 8-10 साथियों के साथ वहां आया और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। निवर्तमान पार्षद अतर सिंह ने उसके पेट में लात मारी। आरोप है कि उसकी गर्दन में मफलर डालकर गला घोंटने का प्रयास भी किया गया था। वह मारपीट में बेहोश गया था। लोगों ने उसको उठाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया। उसके पेट, कमर व पैरों पर चोट है। एक युवक ने उसके साथ हुई मारपीट की वीडियो भी बनाई है। पुलिस ने रोहताश की शिकायत के आधार पर निवर्तमान पार्षद अतर सिंह व उसके बेटे पर केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 29 थाना प्रभारी दीपक जांगड़ा ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहताश की शिकायत पर आरोपी निवर्तमान पार्षद अतर सिंह व उसके बेटे प्रदीप पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।