फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Our girls dominated Kabaddi, Preeti became best raider

Panipat News: कबड्डी में छाई म्हारी छोरियां, प्रीति बनी बेस्ट रेडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Our girls dominated Kabaddi, Preeti became best raider
पानीपत। म्हारी बेटियों ने फतेहाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का नाम फिर से चमका दिया। बेटियों ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियन बनकर एक फिर खुद को साबित किया। बेटियों ने पिछले सप्ताह की उत्तर प्रदेश में कबड्डी में दूसरा स्थान पाया था।
विज्ञापन

डाहर गांव स्थित रॉयल कबड्डी अकादमी की टीम ने गत दिनों फतेहाबाद में लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया था। अकादमी की 45 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया था। यहां टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया है। खिलाड़ी प्रीति बेस्ट रेडर बनी। वहीं बेस्ट डिफेंडर नंदिनी बनी। दोनों खिलाड़ियों को ट्रैक सूट मिला। प्रीति ने बताया कि प्रतियोगिता में हौसले के साथ भाग लिया और हर मैच में टीम की भावना के साथ खेला। इसके परिणाम स्वरूप उनका पूरी प्रतियोगिता में प्रदर्शन शानदार रहा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में भी उन्होंने टीम वर्क के मंत्र के साथ जीत दर्ज की। कोच जोगिंद्र नंबरदार ने टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि गांव की बेटियां कबड्डी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। यह सब उनकी मेहनत का परिणाम है। फतेहाबाद में 45 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय था। यहां हर मैच में जीत हासिल की। इसमें उनका टीम वर्क देखने लायक रहा। खिलाड़ी पूरी प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी रही। इन्हीं सब के चलते उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम इससे पहले उत्तर प्रदेश में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पा चुकी हैं। अकादमी में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed