फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Orders given to destroy confiscated drugs

Panipat News: जब्त नशीले पदार्थ नष्ट करने के दिए आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Orders given to destroy confiscated drugs
पानीपत। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल डॉ. एम रवि किरण ने पानीपत पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने ज्यूडिशियल मालखाना में रखे एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों में बरामद नशीले पदार्थों की जांच की। जांच में पता चला कि नौ मामले अदालत में निस्तारित हो चुके हैं। उनके माल को नष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही अलग कराकर सील लगा दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से साथ बैठक की और सतर्क रहने के निर्देश दिए। शनिवार को एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण पुलिस लाइन पहुंचे और मालखाना की जांच की। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा 54 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें चूरा पोस्त, गांजा, हेरोइन, अफीम, चरस व इंजेक्शन को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण द्वारा पुलिस लाइन स्थित ज्यूडिशियल मालखाना की जांच की गई है। इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमे का रजिस्टर में अंकित मद अनुसार मिलान किया गया। विचाराधीन चल रहे 45 मामलों के नमूने सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित हो चुके नौ मामलों के नमूनो को नष्ट करने को कहा। जांच प्रक्रिया के बाद मुख्य मालखाना कक्ष को सील कर दिया गया। डीएसपी ने बताया कि नशीले पदार्थ को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा करनाल के बजीदा जाटान गांव स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में नष्ट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने पुलिस लाइन में अधिकारियों से भी मुलाकात की।उन्होंने जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। लगातार सक्रिय रहकर अपराधियों पर लगाम लगाई जाए। नशा मुक्त अभियान को तेज किया जाए और युवाओं को जागरूक किया जाए डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र कादियान, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नवीन संधू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed