फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Order for investigation was given to those who brought the complaint

Panipat News: शिकायत जिनकी लेकर आए, उन्हीं को दिया जांच का आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Order for investigation was given to those who brought the complaint
पानीपत। उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के सेक्टर-छह स्थित 33 केवी सब स्टेशन के सभागार में लगे खुले दरबार में बुधवार को 10 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। जिन अधिकारियों की शिकायतें लेकर उपभोक्ता दरबार में पहुंचे, उन्हीं अधिकारियों को दोबारा जांच के आदेश दे दिए गए। पांच लोगों के अपील केस बनाए तो उपभोक्ता अधिकारियों से ही नाराज हो गए। एक उपभोक्ता को विभाग के कर्मचारियों ने 45 लाख रुपये बिल भेज दिया, वह उसे ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने खुले दरबार में जमकर हंगामा काटा और इसे ढीला दरबार बताकर बिना समाधान के लौट गए। खास बात रही कि सुबह 11 बजे शुरू होने वाले खुले दरबार में खुद चेयरमैन आरके खन्ना ही डेढ़ घंटे देरी से करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे। तब तक उपभोक्ता आक्रोशित हो गए थे। दरबार में सायं चार बजे तक 10 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत रखी। काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री संचालक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि उनका औसत मासिक बिल 17 लाख आता था। सीटीपीटी खराब होने के कारण बिजली निगम ने औसतन बिल भेजना शुरू कर दिया। अब 45 लाख रुपये का बिल भेज दिया। वह इसे ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

अब खुले दरबार में भी अगली बैठक में बुलाया है। बापौली के पुनीत बतरा ने बताया कि उनकी नारायण सिंह पार्क के पास मिठाई की दुकान है। उन्हाेंने 2022 में नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कनेक्शन करने आए जेई के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि जेई ने रंजिशन उनकी दुकान के नाम पर तीन कनेक्शन दिखा दिए। अब 3.20 लाख रुपये के बिल के भुगतान का नोटिस भेज दिया है। वे पहले भी तीन बार खुले दरबार में अपनी शिकायत अधिकारियों के सामने रख चुके हैं। अब उसको अंंबाला में लगने वाले खुले दरबार में जाने के आदेश दिए गए। अशोक कुमार ने बताया कि उसकी रेलवे रोड टेलर की दुकान किराये पर है। दुकान मालिक की मार्केट में आठ दुकानें है। एक दुकानदार के डिफॉल्टर होते ही अन्य दुकानदारों में उसका बिल जोड़ दिया। निगम ने यह बिल 2.53 लाख रुपये का बनाया है। चेयरमैन आरके खन्ना ने स्थानीय अधिकारियों को बिल ठीक करने के आदेश दिए। बिल ठीक नहीं होने पर अगले खुले दरबार में आने की बात कही। इस मौके पर एसई नरेंद्र कुमार, सचिव अमरदीप दहिया, पीए रामशरण, एसडीओ यतेंद्र कटारा, एसडीओ अंजलि शर्मा, एसडीओ नरेंद्र जागलान, चीफ अकाउंट ऑफिसर हीरा लाल व रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

फोन पर आ रहे लोगों के बिलों के मैसेज
सेक्टर 7 के रणधीर जागलान ने बताया कि उनके मोबाइल पर पिछले दो माह से कैथल, करनाल, घरौंड़ा, सोनीपत के उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन के बिल भुगतान के मैसेज आ रहे हैं। इसे ठीक कराने के लिए वे मॉडल टाउन स्थित बिजली निगम कार्यालय के कई बार चक्कर लगा चुके हैं। वहां कर्मचारी दोबारा मैसेज नहीं आने का आश्वासन देकर वापिस भेज देते हैं, लेकिन आज तक मैसेज आना बंद नही हुए।


बॉक्स

ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पहुंचे प्रधान
सेक्टर छह के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान धर्मबीर नरवाल भी शुक्रवार को शिकायत लेकर खुले दरबार में पहुंचे। उन्होंने दो साल से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर का एक फेस दो साल से खराब है। जेई ने तीन फेस का लोड दो फेस पर करवा रखा है। इससे वोल्टेज में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है। कार्यालय में सुनवाई नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed