फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposition to the decision to ban DJ during Dussehra and Hanuman procession intensifies

Panipat News: दशहरे के दौरान डीजे पर पाबंदी के फैसले का विरोध

Sat, 20 Sep 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the decision to ban DJ during Dussehra and Hanuman procession intensifies
पानीपत। दशहरा और हनुमान की फेरी के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाने पर विवाद शुरू हो गया है। हनुमान सभाओं ने जहां इस नियम को गलत बताया है। वहीं शहरवासी उनके समर्थन में आ गए हैं। कई दशहरा कमेटी ने अपने यहां निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डीजे बंद करने के फैसले पर हनुमान सभाओं के साथ बैठक करने की बात कही है। इन सबके बीच श्री सनातन धर्म रक्षा मंच ने आगे आकर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज से मिलकर अपनी मांग पत्र सौंपा। उन्होंने दशहरा पर्व के दौरान अभद्र गानों व तेज ध्वनि से चल रहे डीजे पर प्रतिबंध लगाने के नियम और इसका समय निर्धारण करने की मांग की।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म रक्षा मंच के बैनर तले विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी वीरवार शाम को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज से मिले। दशहरा कमेटी सनौली के प्रधान रमेश माटा ने कहा कि त्योहार प्रसन्नता पूर्वक एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए लेकिन इसके पीछे हुड़दंग लीला नहीं होनी चाहिए श्री सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवाड़ी ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की डीजे की आवाज से समस्या ना आए साथ ही सनातन धर्म की मर्यादा का पालन भी त्योहार के दिनों में रहे। ताकि किसी की धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे। सनातन धर्म मंदिर के प्रधान एवं निगम पार्षद तरुण गांधी ने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है ना ही व्यक्तिगत स्वार्थ है। यह मांग समाज के लोगों द्वारा उठाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed