फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposition to the construction of a dumping yard

Panipat News: डंपिंग यार्ड बनाने की तैयारी का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the construction of a dumping yard
पानीपत। नगर निगम गोहाना रोड स्थित पुरानी शुगर मिल में डंपिंग यार्ड बनाने के लिए फिर से तैयार हो गया है। पूर्व पार्षद बलराम मकौल व कॉलोनीवासियों ने बुधवार को मिल के मुख्य गेट पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाए कि निगम ने मंगलवार को मिल में साफ-सफाई की है। अधिकारी अब कंपनी की गाड़ियों को खड़ी करने की बात कह रहे हैं। यह संदिग्ध नजर आ रहा है। शुगर मिल के एमडी ने इसके लिए मंजूरी नहीं दी है। कॉलोनीवासियों ने डंपिंग यार्ड किसी भी सूरत में न बनने देने की बात कही है।
विज्ञापन

वार्ड-18 के पूर्व पार्षद बलराम मकौल व कॉलोनीवासी बुधवार को पुरानी शुगर मिल के मुख्य गेट पर लामबंद हुए। उन्होंने कहा कि आसपास की एक दर्जन कॉलोनियों के लोग मिल की बदबू के चलते वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। मिल बंद होने के बाद उनको कुछ राहत मिली है। अब नगर निगम कूड़ा डंपिंग प्वाइंट बनाना चाह रहा है। निगम करीब छह महीने से इसके प्रयास में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनीवासी इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। अधिकारी लोगों की समस्या सुनने की बजाय डंपिंग यार्ड बनाने में लगे हैं। पूर्व पार्षद बलराम मकौल ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों से इस बारे में बात की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुरानी शुगर मिल में ठेकेदार को कूड़ा उठाने की गाड़ियों को खड़ा करना है। इसके लिए उपयुक्त जगह है।
मंगलवार को जेसीबी की मदद से साफ-सफाई करने के साथ लाइट की व्यवस्था की है।
इस मौके पर एडवोकेट पंकज, राजू जैन, वीरेंद्र रोहिल्ला, अनिल कौशिक, मोंटू जागड़ा, सुभाष रोहिला, बिल्लू व आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed