फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Opposition to construction of drain

Panipat News: नाला बनाने का किया विरोध

Tue, 20 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 20 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Opposition to construction of drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। रेलवे लाइन पार हनुमान कॉलोनी में बेहतर नाला तोड़कर फिर से निर्माण करने का स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया। उन्होंने विरोध कर नाले का निर्माण कार्य रुकवा दिया और अधिकारियों पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। नगर परिषद अधिकारियों ने विरोध को देखते हुए नाले का निर्माण कार्य रोक दिया।
कॉलोनीवासी अनिल पांचाल, भक्त संदीप पुनिया, नरसा छौक्कर, बिजेंद्र अग्रवाल व ओमप्रकाश ने बताया कि वार्ड-16 में मुख्य गली प्रेम देवी के मकान से लेकर पागलपुरी बाबा मंदिर तक गली और नाला अच्छे तरीके से बने हुए हैं। यह नाला कभी ओवरफ्लो नहीं हुआ और न ही कहीं से कोई लीकेज है बावजूद इसके नगर परिषद इस नाले को उखाड़ कर दोबारा बनाने का काम कर रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि अच्छे भले नाले को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। यह केवल समय व पैसे की बर्बादी है। नगर परिषद के धन को व्यर्थ बहाया जा रहा है। इस नाले की निकासी अवैध तरीके से रेलवे की जमीन में की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी कई बार निकासी को बंद करा चुके हैं। नाले को तोड़ने की वजह से गली भी उखाड़ी जा रही है। इसकी वजह से स्कूल की बस का गली में आना बंद हो गया है और बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित हो रहा है। नाले के किनारे कुछ कच्चे मकानों का भी गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद सचिव पंकज को लिखित पत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव व जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने दयानंद के मकान से आगे नाले का काम रुकवा दिया। इसके साथ नाले की निकासी रेलवे की जमीन में नहीं होने की बात कही। इस मौके पर आशा, दर्शना व राममेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed