{"_id":"6879968b13c90bc4500c5f2c","slug":"ophthalmologist-duped-of-rs-450-lakh-on-the-pretext-of-giving-him-dollars-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140471-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डॉलर देने का झांसा देकर नेत्र रोग विशेषज्ञ से ठगे 4.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डॉलर देने का झांसा देकर नेत्र रोग विशेषज्ञ से ठगे 4.50 लाख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चादंनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-11 निवासी एक नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ कम मूल्य में डॉलर देने का झांसा देकर 4.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पैसे लेकर चिकित्सक को डॉलर दिए। जब वह डॉलर को बदलवाने के लिए पहुंचे तो एक्सचेंज ऑफिस ने इन्हें बदलने से इन्कार कर दिया। चांदनीबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 11 निवासी नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि वह एक ट्रस्ट में काम करते हैं। इसी दाैरान उनकी राजू नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई। राजू ने कहा कि उसके पास कुछ डॉलर हैं जिन्हें वह कम दाम में दे देगा। साथ ही दावा किया कि डॉलर को कहीं भी प्रयोग किया जा सकता है। चिकित्सक ने 4.50 लाख रुपये देकर डॉलर ले लिए। इसके बाद उन्होंने डॉलर को एक-दो जगह चलाने का प्रयास किया तो वह नहीं चले। जिसके बाद वह एक्सचेंज कार्यालय गया, लेकिन वहां से भी संताेषजनक जवाब नहीं मिला। वापस राजू से संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हाे पाया। इसके बाद उन्होंने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।