फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Operator suspended for not giving tickets by taking money from passengers

Panipat News: सवारियों से रुपये लेकर टिकट न देने वाला परिचालक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Operator suspended for not giving tickets by taking money from passengers
पानीपत। पानीपत रोडवेज महाप्रबंधक ने उत्तर प्रदेश के बरेली से लौट रही अपने ही डिपो की बस का स्टिंग ऑपरेशन कर दिया। जीएम ने बस में चढ़कर सवारियों से टिकट मांगी तो किसी के पास टिकट नहीं मिली। सवारियां ने बताया कि परिचालक ने टिकट खत्म होने की बात कही थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि परिचालक ने 30 सवारियों से 10470 रुपये लेकर अपनी जेब में रख लिए थे। जिसके बाद जीएम ने उसे निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ शहर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। जीएम कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि दो माह पहले पानीपत-बरेली रूट पर परिचालक रिषीपाल की ड्यूटी लगाई थी। उन्हें पिछले कई दिनों से इस रूट पर गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। रिषीपाल बुधवार शाम को सवारियों को लेकर बरेली के लिए रवाना हो गया था। उन्होंने उसे रंगेहाथ पकड़ने की तैयारी की। उन्होंने उसी रात 11 बजे टीम को साथ लेकर बरेली के लिए रवाना हो गए। वह तड़के सुबह चार बजे तक बरेली पहुंचे। सुबह करीब पांच बजे चालक व परिचालक करीब 40 सवारियों को लेकर पानीपत के लिए चले। उन्होंने बस का पीछा शुरू कर दिया। उन्होंने रामपुर से पहले बस को रुकवा लिया। सवारियों से टिकट मांगा तो सभी ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि परिचालक ने उनको टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि परिचालक ने 30 सवारियों से 10470 रुपये लेकर उसने जेब में रख लिए थे। जिसके बाद जीएम ने सवारियों से पूछताछ की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। परिचालक किसी प्रकार का जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की हो रही जांच
शिकायत के आधार पर परिचालक रिषीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
-जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed