{"_id":"6897be856eced625dd0f26d6","slug":"operations-of-800-patients-got-stuck-in-three-days-panipat-news-c-244-1-pnp1007-141754-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन दिन में 800 मरीजों का ऑपरेशन अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन दिन में 800 मरीजों का ऑपरेशन अटका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में शनिवार को लगातार तीसरे दिन निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के कार्डधारकों का इलाज बंद रहा। ऐसे में इलाज शुरू होने के इंतजार में बैठे मरीजों की चिंता बढ़ गई है। मरीज अस्पताल संचालकों के इलाज शुरू करने के इंतजार में बैठे हैं। आईएमए ने तीन दिन में करीब तीन हजार मरीजों का इलाज प्रभावित और करीब 800 ऑपरेशन रुकने का दावा किया है। आईएमए ने साफ किया कि पेमेंट देने या तारीख तय करने के बाद निजी अस्पतालों में इलाज शुरू किया जाएगा।
जिले में योजना के अंतर्गत 60 अस्पताल जुड़े हुए हैं। अस्पतालों में कुछ ही मरीज पहुंचे। इनको भी बिना दवा के लौटना पड़ा। छाजपुर गांव के रामभज ने बताया कि उसको सांस की बीमारी है। उनका दो महीने से एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी शुक्रवार को दवा खत्म हो गई।
वह शनिवार को अस्पताल में दवा लेने पहुंचा तो उसको दवा नहीं मिली। उनको ऐसे ही वापस आना पड़ा। निजी अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाता है तो उनकाे जिला नागरिक अस्पताल में जाना पड़ेगा। चमराड़ा गांव के राकेश ने बताया कि उनके पिता की रीढ़ में कुछ दिक्कत है। वे गोहाना रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अस्पताल में तीन दिन से आयुष्मान पर इलाज नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
प्रेम अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज मुटनेजा ने बताया कि अस्पताल संचालक अपनी पेमेंट मांग कर रहे हैं। विभाग इसको जारी कर दें तो वे इलाज शुरू करने को तैयार हैं।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि जिला नागरिक में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। निजी अस्पताल संचालकों को पेमेंट जल्द ही की जाएगी।