फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Open counseling for admission in PG classes today

पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Open counseling for admission in PG classes today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 3 नवंबर को पहली वरीयता सूची जारी की जा चुकी है। महाविद्यालयों में एमएससी की कट ऑफ 70 प्रतिशत से ऊपर रही। वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 नवंबर तक फीस जमा करवाना सुनिश्चित किया गया था। निर्धारित समयावधि में फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों की सीट रिक्त मानकर 12 नवंबर शुक्रवार को वेटिंग लिस्ट जारी कर फिजिकल ओपन काउंसलिग के माध्यम से दाखिले दिए जाएंगे। अगर फिर भी सीट खाली रहेगी तो 13 नवंबर से पोर्टल ओपन कर नए सिरे से आवेदन मांगे जाएंगे।
कोराना के कारण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के घटते रुझान को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी थी। दो नवंबर को वरीयता सूची जारी करने की बात कही थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 3 नवंबर को दोपहर बाद वरीयता सूची जारी कर दी थी। पहली वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने 10 नवंबर तक फीस जमा करवाई है। सूत्रों की माने तो अभी भी करीब 30 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। ओपन काउंसलिंग में खाली सीटों के लिए दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीजी कक्षाओं के लिए यह है शेड्यूल
पहली मेरिट सूची जारी- 3 नवंबर
फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि- 10 नवंबर
फिजिकल ओपन काउंसलिंग- 12 नवंबर
वेटिंग लिस्ट जारी- 12 नवंबर
रि-ओपन ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल- 13 नवंबर
- कॉलेज में पीजी कक्षाओं के लिए 3 नवंबर को पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद 10 नवंबर को फीस जमा करवाने की पं्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 12 नवंबर को वेटिंग लिस्ट जारी कर फिजिकल ओपन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। ओपन काउंसलिंग में सीट खाली रहने पर 13 नवंबर को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल रि-ऑपन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य कालेज, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed