Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children remembered the former Prime Minister.

Panipat News: बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

Fri, 20 Nov 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 20 Nov 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Children remembered the former Prime Minister.
पानीपत। हाली अपना स्कूल में वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा सैनी और बच्चों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जर्मनी से पधारे राजेंद्र चोपड़ा और उनकी पत्नी मीता चोपड़ा रही। कार्यक्रम में बच्चों ने कथक नृत्य, गर्ल पावर (महिला सशक्तिकरण) गीतों और भाषणों से समा बांधा। मंच संचालन रिया ने किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में न्यायिका, रोशनी और लक्ष्मी ने अपनी शानदार शास्त्रीय नृत्य (कथक) की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और बच्चों ने नारी शक्ति और गर्ल पावर को समर्पित प्रेरणादायक गीतों पर जोरदार नृत्य प्रस्तुतियां दी। नरगिस, प्राची, नेहा, श्रद्धा, शगुन, नितेश, लक्ष्मी और रीत ने इंदिरा गांधी के जीवन और आदर्शों पर आधारित भावपूर्ण भाषण, कविता पाठ और शायरी प्रस्तुत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed