फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only three days left to take admission in UG first year

Panipat News: यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए मात्र तीन दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Only three days left to take admission in UG first year
पानीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है, दाखिला की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। शनिवार को जहां 630 युुवाओं ने पंजीकरण करवाया था, जबकि 874 युवाओं ने दाखिला लिया था। वहीं, रविवार को प्रदेश में 192 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि महज आठ युवाओं ने दाखिला लिया। अब यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के मात्र तीन दिन शेष हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चौथे व अंतिम चरण की दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त को संपन्न हो जाएगी। 12वीं पास विद्यार्थियों के पास कॉलेजों में दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन

हालांकि यूजी के लिए दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न हो गई थी लेकिन विद्यार्थियों एवं कॉलेज प्रबंधन की मांग को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पांच से 14 अगस्त तक केे लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया था ताकि दाखिले से वंचित विद्यार्थी यूजी में दाखिला ले सकें। पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी दाखिले के लिए आगे भी आए। पांच अगस्त से नए पंजीकरण के साथ शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया में हर रोज औसतन करीब 1400 विद्यार्थी दाखिला ले रहे थे। शनिवार से पंजीकरण व दाखिला प्रक्रिया मंद पड़ चुकी है। हालांकि आगामी तीनों दिनों दाखिले के लिए कॉलेजों में युवाओं की भीड़ उमड़ सकती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे समय रहते कॉलेजों में फिजिकल काउंलिसंग में शामिल हो दाखिला सुुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

122829 विद्यार्थी ले चुके है दाखिला
प्रदेश के 345 कॉलेजों में 88 पाठ्यक्रमों के लिए रविवार शाम तक 174152 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है जबकि 122829 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुल आवेदन के मुकाबले करीब 70.53 फीसदी है। हालांकि शहर के प्रमुख कॉलेजों में 83 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। रविवार शाम तक आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 2009 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 17 फीसदी सीटें रिक्त हैं। जिले के 14 कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की 11140 सीटों पर दाखिला किया जाना है।

---------------


वर्जन-
निदेशालय द्वारा यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पोर्टल फिर खोले जाने के बाद काफी विद्यार्थी दाखिले के लिए आ रहे हैं। आगामी तीन दिन काफी संख्या में युवा दाखिले के लिए कॉलेजों में पहुंचने की संभावना है। दाखिले से वंचित विद्यार्थी 14 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में दो हजार से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।

- पंकज चौधरी, दाखिला नोडल अधिकारी, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed