फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only four days left to register for Mission Buniyad

Panipat News: मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण करवाने के मात्र चार दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Only four days left to register for Mission Buniyad
पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद व सुपर-100 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। मिशन बुनियाद परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने के मात्र चार दिन शेष हैं। विद्यार्थी बुनियाद परीक्षा के लिए 25 जनवरी तक पंजीकरण करवा सकेंगे। हालांकि सुपर-100 परीक्षा के लिए विद्यार्थी 31 जनवरी तक पंजीकरण करवा सकेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से दोनों कार्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है। विद्यार्थियों के पास बुनियाद परीक्षा पास कर आईआईटी व नीट की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन

जारी शेड्यूल के अनुसार मिशन बुनियाद व सुपर-100 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। बुनियाद लेवल-1 परीक्षा 30 जनवरी तथा सुपर-100 लेवल-1 परीक्षा 6 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बुनियाद परीक्षा का आयोजन तीन लेवल पर तथा सुपर-100 परीक्षा का आयोजन दो लेवल पर होगा। जिले के पांच बुनियाद केंद्र पर कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी विकल्प संस्थान द्वारा ब्रॉडकास्ट किए जा रहे लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

कार्यक्रम को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रम को लेकर खंड स्तर पर जागरूकता सेमिनार का भी आयोजन किया गया था। इन सेमिनार का उद्देश्य राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को बुनियाद व सुपर-100 के बारे में संपूर्ण जानकारी देना रहा। इसमें जागरूकता से लेकर पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और कक्षा की शुरूआत तक की सभी जानकारी छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ साझा की गई। जागरूकता अभियान पहले जिला स्तर पर आयोजित किए जाते थे लेकिन अब पहली बार खंड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता सेमीनार 29 दिसंबर को पानीपत, 02 जनवरी को समालखा, 10 जनवरी को बापौली, 16 को मतलौडा तथा 18 जनवरी को इसराना खंड में आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स


मिशन बुनियाद की पात्रता
बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार द्वारा विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए चलाया जाता है जिसमें विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित किया जाता है। बुनियाद कार्यक्रम के लिए विद्यार्थी को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं 9वीं कक्षा में राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहा हो। सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 50 प्रतिशत से अंक वाले छात्रों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। परीक्षा का विषय छठी, सातवीं व आठवीं के गणित होंगे। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना है। इसके तहत विद्यार्थियों को नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना तथा अन्य छात्रवृति प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा।


वर्जन-

मिशन बुनियाद परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाने के मात्र चार दिन शेष हैं। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकाें का चाहिए कि वे 25 जनवरी तक बुनियाद के लिए पंजीकरण करवा लें। हालांकि सुपर-100 परीक्षा के लिए 31 जनवरी तक पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों के पास बुनियाद परीक्षा पास कर आईआईटी व नीट की तैयारी करने का बेहतरीन अवसर है।
- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।

बॉक्स

बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम का शेड्यूल
गतिविधि बुनियाद सुपर-100
पंजीकरण की अंतिम तिथि- 25 जनवरी 31 जनवरी
लेवल-1 परीक्षा 30 जनवरी 06 फरवरी
लेवल-1 परिणाम 20 फरवरी 15 मार्च
लेवल-2 परीक्षा 29 फरवरी 09 अप्रैल
लेवल-2 परिणाम 11 मार्च 07 मई
लेवल-3 ओरिएंटेशन कार्यक्रम 20 मार्च --
लेवल-3 परिणाम 03 मई --
कक्षाएं शुरू 15 मई 15 मई

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन।         संवाद

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed