फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Online report of X-ray will be available in Samalkha Hospital

Panipat News: समालखा अस्पताल में मिलेगी एक्सरे की ऑनलाइन रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Online report of X-ray will be available in Samalkha Hospital
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने अब समालखा सामान्य अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग को डिजिटल कर दिया है। जिला नागरिक अस्पताल के साथ साथ अब समालखा सामान्य अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट फिल्म शीट पर नहीं मिलेगी, बल्कि सीधे डॉक्टर के पास कंप्यूटर स्क्रीन पर डिजिटल रिपोर्ट पहुंचेगी। इससे रिपोर्ट संभालने और रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी। समालखा अस्पताल में भी डॉक्टर मरीज संबंधी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी जान सकेंगे। सितंबर में समालखा सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू की जानी है। यहां इसके बाद अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी डिजिटल की जाएंगी। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट सीधा डॉक्टर की कंप्यूटर स्क्रीन पर आएगी।
विज्ञापन


समालखा अस्पताल में सितंबर में पोस्टमार्टम की सेवाएं शुरू होंगी। समालखा सामान्य अस्पताल में 77 लाख रुपये शवगृह बनकर तैयार हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने स्वास्थ्य विभाग को शवगृह का भवन सौंप दिया है। समालखा व बापौली के मृतकों का समालखा अस्पताल पर पोस्टमार्टम होगा। इसके लिए एक डॉक्टर की यहां स्थाई पोस्टमार्टम ड्यूटी रहेगी। वहां के लोगों को शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल जिले के 15 स्वास्थ्य केंद्रों में डिलीवरी हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल व समालखा सामान्य अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सिजेरियन डिलीवरी की योजना है। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि समालखा सामान्य अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग को डिजिटल किया गया है। इससे मरीज का रिकॉर्ड डॉक्टर के पास रहेगा। समालखा अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड व पोस्टमार्टम सेवाएं भी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed