फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Online betting busted, two arrested

Panipat News: ऑनलाइन सट्टा चलाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:20 AM IST
विज्ञापन
Online betting busted, two arrested
पानीपत। पुलिस ने वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन एप डाउनलोड करा क्रिकेट मैच पर सट्टा व अन्य ऑनलाइन गेम चलवाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-11 से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे दो मोबाइल बरामद किए हैं। मोबाइल जांच के लिए पंचकुला साइबर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 11 निवासी मनोज उर्फ मोनू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिना अनुमति के ट्रेड वेक्स व अन्य वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन एप डाउनलोड कराकर क्रिकेट मैच पर सट्टा व अन्य ऑनलाइन गेम चलवाने का कार्य करता था। जिससे जिले के काफी लोग वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो रहे थे। साइबर थाना प्रभारी अजय के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर योगेश के साथ मुख्य सिपाही मोनिंद्र, महिला मुख्य सिपाही सुनीता व सिपाही पंकज की टीम गठित की। पुलिस टीम ने सेक्टर 11 स्थित घर पर दबिश दी। आरोपी पुलिस टीम को देखकर अंदर की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मनोज उर्फ मोनू निवासी सेक्टर 11 के रूप में बताई। पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो मोबाइल फोन है। इनके द्वारा वह ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा व अन्य ऑनलाइन गेम की वेबसाइट ट्रेड वेक्स को ऑपरेट करता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन

मोबाइल से खुलेंगे राज
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मोबाइल जांच के लिए पंचकुला साइबर फॉरेंसिक लैब भेज दिए। जांच के बाद पता चलेगा यह नेटवर्क कहां से जुड़ा है। इसमें और कितने लोग शामिल हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed