फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One year for the farmers' movement, traveled to Delhi today

किसान आंदोलन को एक साल, दिल्ली कूच आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
One year for the farmers' movement, traveled to Delhi today
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर पंजाब की तरफ से बस व अन्य साधन पर सवार होकर पहुंचे किसान, टोल टैक्स पर ? - फोटो : Panipat
पानीपत। किसान आंदोलन को वीरवार को एक साल हो गया। किसान फिर से दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में पंजाब और पानीपत के किसान रवाना होंगे। हालांकि पंजाब से दिल्ली के किसानों की रवानगी वीरवार को ही शुरू हो चुकी है। वीरवार को पानीपत टोल से किसान यूनियन का झंडा लगीं 10 हजार कार गुजर चुकी हैं। इसके साथ ही पानीपत के किसान 70 ट्रैक्टर लेकर दोपहर में ही सिंघु बार्डर के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पंजाब से चलकर किसान अंबाला, शाहबाद और करनाल होते हुए पानीपत आएंगे। यहां पानीपत टोल पर उनके के लिए हलवे का प्रसाद तैयार किया जा रहा है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद वे सिंघु बार्डर के लिए रवाना होंगे। पानीपत के किसान दो जगहों से सिंघु बार्डर के लिए रवाना होंगे। कुछ किसान पानीपत टोल से तो कुछ समालखा में हलदाना बार्डर से रवाना होंगे।
विज्ञापन

50 हजार किसानों के लिए तैयार हो रहा हलवा
पानीपत टोल प्लाजा पर 50 हजार किसानों के लिए हलवा तैयार किया जा रहा है। 25 नवंबर की रात से ही हलवा तैयार करना शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही भोजन भी तैयार किया जा रहा है। पंजाब से आने वाले हर किसानों को भोजन और हलवे का प्रसाद ग्रहण करने का न्योता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8 बजे टोल प्लाजा पर एकत्रित होने लगेंगे किसान
सुबह 8 बजे से पानीपत टोल प्लाजा पर अलग-अलग गांवों के किसान एकत्रित होने लगेंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सोनू मालपुरिया ने बताया कि अलग-अलग ब्लॉक के किसान सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पानीपत टोल के आसपास के 50 से ज्यादा गांव के किसान पहुंच जाएंगे। सुबह 9 बजे पंजाब से आने वाले किसानों का स्वागत किया जाएगा फिर सुबह 10 बजे सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना होंगे।
सभी ब्लॉक प्रधान को सौंप दी थी जिम्मेदारी
सभी ब्लॉक प्रधान को दिल्ली कूच की रणनीति समझाकर जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। सभी ब्लॉक से 50 से ज्यादा ट्रैक्टर में किसान हलदाना बॉर्डर पर पहुंचेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। - सोनू मालपुरिया, प्रधान, भाकियू
पंजाब किसानों के स्वागत की तैयारी पूरी
पंजाब के साथ ही हरियाणा के विभिन्न जिलों से आने वाले किसानों के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों का फूलमाला से स्वागत किया जाएगा। फिर पानीपत के किसानों का जत्था भी दिल्ली कूच में शामिल हो जाएगा। - बिंटू मलिक, पूर्व उपप्रधान, भाकियू
आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को नमन करने जत्था रवाना
इसराना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर इसराना के किसानों का जत्था वीरवार को सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हो गया। किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर इस दौरान दिवंगत हुए किसानों को नमन किया जाएगा।

भाकियू के जिला महासचिव हरिंदर राणा एवं जिला प्रवक्ता प्रदीप जागलान ने छोटू राम किसान भवन में कहा कि कानून वापसी की घोषणा किसानों की जीत है। सरकार जान ले कि किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक संसद सत्र में कानूनों की पूरी तरह वापसी, एमएसपी गारंटी कानून, पराली एवं बिजली विधेयक की वापसी, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टोनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभी मांगों के माने जाने के बाद ही किसान आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे। इस दौरान जिला संगठन सचिव अजमेर कुहाड़, चरण सिंह, जयबीर जागलान, बलबीर सिंह, दलशेर और पिरथी सिंह मौजूद रहे।

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर पंजाब की तरफ से पहंची कारे खड़ी हुई, किसान यूनियन का झंडा लगाकर दिल्ल?

पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर पंजाब की तरफ से पहंची कारे खड़ी हुई, किसान यूनियन का झंडा लगाकर दिल्ल?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed